Bigg Boss OTT: इस हफ्ते घर चलाने की प्रतीक और अक्षरा को मिली जिम्मेदारी, बने लेडी बॉस और बॉस मैन ऑफ द हाउस
Bigg Boss OTT: इस हफ्ते घर चलाने की प्रतीक और अक्षरा को मिली जिम्मेदारी, बने लेडी बॉस और बॉस मैन ऑफ द हाउस
मुंबई, 11 अगस्त: रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' अपने आगाज के साथ ही चर्चाओं में बना हुआ है। शो की शुरुआत से ही कई कंटेस्टेट्स के बीच जमकर लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला। तो वहीं, भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह फूट-फूटकर रोती हुई भी नजर आई। वहीं, इस सब के बीच अब खबर है कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को पहली लेडी बॉस और प्रतीक सहजपाल को पहला बॉस मैन ऑफ द हाउस चुना गया है।
Recommended Video

जज के तौर पर घर में आई सीमा टापरिया
दरअसल, बिग बॉस के घर में सीमा टापरिया की एंट्री हुई और उन्होंने प्रतिभागियों को जोड़ी के तौर पर जज किया। बता दें कि सीमा टापरिया ने सभी को अपनी जोड़ी को रैंक करने को कहा। जिसके बाद एक बार फिर प्रतीक और बाकी घरवालों में बहस हुई। प्रतीक नंबर 1 पोज़ीशन छोड़ने को तैयार नहीं थे, जबकि घरवालों का मानना था कि नेहा और मिलिंद की जोड़ी बेस्ट है। कोई भी इस टास्क में आपसी सहमति पर नहीं पहुंचा।

सीमा ने चुने विनर
आखिरकार, सीमा टापरिया ने घर में विनर चुनते हुए प्रतीक और अक्षरा की जोड़ी को पूरे नंबर दिए और उन्हें पहला स्थान दिया। इसके बाद दूसरे नंबर पर नेहा और मिलिंद, तीसरे नंबर पर रिद्धिमा और करण, चौथे नंबर पर शमिता और राकेश, पांचवे नंबर पर मूज़ और निशांत और आखिरी स्थान पर उर्फी और ज़ीशान रहे।
प्रतीक और अक्षरा को बने घर के पहले कैप्टन
सीमा टापरिया के ऐलान के बाद प्रतीक और अक्षरा घर के पहले कैप्टन बन चुके हैं। दोनों को बिग बॉस ने इस हफ्ते घर चलाने की ज़िम्मेदारी सौंप दी है। इसके अलावा, घर में एक रिपोर्ट कार्ड मीटर भी लगा दिया गया है जो रोज़ बताएगा कि सबने कैसा परफॉर्म किया है और दर्शक कितना इंटरटेन हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications