नेहा के अंडरगारमेंट्स पर Bigg Boss OTT के बाहर छिड़ी बहस, गौहर खान को कमेंट करना पड़ा भारी
मुंबई, 08 सितंबर। टेलीविजन का सबसे विवादित शो बिग बॉस इन दिनों ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म 'वूट सेलेक्ट' पर बिग बॉस ओटीटी के नाम से धमाल मचा रहा है। फिल्म निर्देशक करण जौहर इसे होस्ट कर रहे हैं लेकिन फैंस को सलमान खान की बड़ी कमी खल रही है। हालांकि कंटेस्टेंट्स ने शो के जायके को बरकरार रखा है, दर्शकों को समय-समय पर एंटरटेनमेंट का डोज मिल रहा है। इन दिनो सोशल मीडिया पर बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट नेहा भसीन के अंडरगारमेंट्स को लेकर बहस छिड़ी हुई है।

गौहर खान हुईं ट्रोल
दरअसल, हुआ ये कि बिग बॉस ओटीटी के घर में नेहा भसीन के अंडरगारमेंट्स को लेकर दिव्या अग्रवाल ने भद्दा कमेंट किया, जिसके बाद दोनों में जुबानी बहस भी देखी गई लेकिन अब इस मुद्दे में एक्ट्रेस गौहर खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि गौहर को अब अपनी गलती का ऐहसास हो रहा होगा क्योंकि दिव्या को सीख देने के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर यूजर्स ने आड़े हाथ ले लिया है। गौहर खान के ट्वीट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें से ज्यादातर में एक्ट्रेस को ट्रोल किया गया।

क्या है अंडरगारमेंट्स का विवाद?
बिग बॉस ओटीटी के पिछले एपिसोड में हुआ ये कि नेहा भसीन वॉशरूम में नहाने के बाद अपने अंडरगारमेंट्स सिंक में ही छोड़ दिए थे। इस पर दिव्या ने कैमरे सामने भद्दे-भद्दे कमेंट किए, फिर क्या था दोनों को बीच जमकर बहस भी हुई। दिव्या यहीं नहीं रुकी उन्होंने प्रतीक से कहा कि वह अपनी पार्टनर नेहा के अंडरगारमेंट्स का ध्यान रखें। प्रतीक को भी दिव्या की ये बातें सुन गुस्सा आ गया और उन्होंने काफी कुछ सुनाया। इस पूरे मामले पर गौहर खान ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

नेहा भसीन के सपोर्ट में आईं गौहर खान
नेहा भसीन के सपोर्ट में लिखते हुए गौहर खान ने ट्वीट किया, 'बिना धोए अंडरगारमेंट को पहली बार छोड़ना एक गलती है, एक लड़की होने के नाते, आप इसे दूसरी लड़की के लिए इतना शर्मनाक कैसे बना सकती हैं ???? इसे घिनौना कहना और इसे सार्वजनिक करना और इतनी पर्सनल बात पर किसी लड़की को इतना शर्मिंदा करना, बहुत दुख की बात है।' गौहर खान का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर चर्चा की वजह बन गया है।

गौहर खान को ट्वीट करना पड़ा भारी
दिव्या को तलाड़ लगाना गौहर खान को ही भारी पड़ गया है। ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'महिलाओं को उनके पीरियड्स पर शर्मिंदा करना, आपके लिए डिस्गस्टिंग नहीं है? और क्या आप भूल गई कि नेहा ने वॉशरूम में अपने गंदे कपड़ों पर मूस को शर्मिदां कर दिया था। आपको दोनों पक्षों को देखने की जरूरत है, शायद दिव्या अग्रवाल शमिता दोनों ने डिस्गस्टिंग कहा, तो केवल दिव्या गलत कैसे है?'

बिग बॉस पर है दर्शकों की नजर
एक अन्य यूजर ने गौहर खान पर कमेंट करते हुए कहा, 'तुम चाहें कितना भी दिव्या को नेगेटिव करने की कोशिश करो मैडम, लेकिन पब्लिक लाइव फीड देख रही है, अच्छा है लगे रहो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप कहां थी जब वही शमिता नेहा राकेश ने अक्षरा के गंदे अंडरगारमेंट्स और टास्क के ठीक बाद मूस के बारे में बात की थी जब अक्षरा बीमार थी.. हाइट्स पर पाखंड .. सब पाता है आप क्यों ये ट्वीट कर रहे हैं।'
Recommended Video
यह भी पढ़ें: बिग बॉस OTT: बात-बात में रोमांटिक होने वाले शमिता और राकेश में हुई लड़ाई, बाथरूम में जाकर खूब रोईं शमिता












Click it and Unblock the Notifications