'अगर पायल की होती दूसरी शादी?' सना मकबूल के सवाल से बौखलाए अरमान मलिक, जवाब सुनकर उड़ेंगे होश

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में अरमान मलिक अपनी दो शादियों की वजह से लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस शो का हिस्सा बनने पर इनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। इस बीच अब शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

अरमान मलिक की दो शादियों को लेकर आए दिन तरह-तरह के खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आए वीडियो में सना मकबूल और अरमान मलिक के बीच बातचीत हो रही है। इस दौरान वह यूट्यूबर से उनकी दो शादियों को लेकर सवाल पूछती हुई नजर आईं। जिसे सुनने के बाद वह हक्के-बक्के रह गए।

Armaan Malik

दरअसल, सना मकबूल ने अरमान से पूछा कि, "मान लो अगर पायल जी किसी आदमी को लाती तो आप क्या करते, क्या आपको इससे दिक्कत होती?" अरमान ने कहा कि, 'वो क्या उसे घर में लाकर रखती, वो तो बाद की बात है, इसका कोई जवाब थोड़े है।' ये सुनने के बाद सना मानी नहीं और उन्होंने अरमान मलिक से इस सवाल का जवाब मांगा।

अरमान मलिक ने सना मकबूल को पलक की दूसरी शादी के सवाल पर कहा कि, 'पायल ने अपना लिया, मैं नहीं अपनाता, बात खत्म।' इसके बाद सना पूछती हैं कि, अगर पायल आपकी दूसरी शादी को स्वीकार नहीं करती तो क्या आप शादी नहीं करते? ये सुनते ही अरमान बौखला गए और उन्होंने गुस्से में कहा कि, 'नहीं करता, लेकिन शादी नहीं हुई होती तो...अगर शादी करके भी पायल लाती है किसी को तो भाई तुम अपने घर खुश मैं अपने घर खुश।'

अरमान मलिक का अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं फैंस यूट्यूबर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "घटिया आदमी है अरमान, पायल सिर्फ अपने बच्चों के लिए समझौता कर रही है।" एक ने लिखा, 'काश इसकी तरह पायल भी दूसरा लड़का लाए और घर पर रखे तब इसे समझ आएगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अगर ये रख सकता है तो वो क्यों नहीं रख सकती।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+