Bigg Boss OTT 3: सलमान खान OUT, अनिल कपूर IN, इस दिन शुरू हो रहा है 'बिग बॉस ओटीटी 3'
Bigg Boss OTT 3 Promo: सेलेब्स से लेकर आम लोगों के बीच फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पिछले कुछ समय से इस बात को लेकर चर्चा हो रही थी कि इस बार बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन को कौन होस्ट करेगा। आखिरकार इस बात से पर्दा उठ चुका है।
अनिल कपूर ने किया सलमान खान को रिप्लेस
इस बार 'बिग बॉस ओटीटी 3' को कौन होस्ट करने वाला है, ये बात कंफर्म हो चुकी है। शो के मेकर्स ने लोगों को इस बारे में सबकुछ बता दिया है। बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर ने होस्ट किया था। वहीं इसके बाद दूसरे सीजन को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने होस्ट किया था। लेकिन अब भाईजान इस तीसरे सीजन का हिस्सा नहीं हैं। खबर है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' को सलमान खान की जगह अनिल कपूर होस्ट करेंगे।

नए सीजन का नया प्रोमो हुआ रिलीज
'बिग बॉस ओटीटी 3' के मेकर्स ने नए सीजन का नया प्रोमो भी रिलीज कर दिया है। शो के नए प्रोमो में अनिल कपूर का चेहरा नहीं दिखाया गया है, पर जो झलक देखी जा रही है उसके अंदाज और आवाज से ये साफ हो रहा है कि नए होस्ट अनिल कपूर ही हैं। ऐसे में फैंस अभी से ही सलमान खान को मिस करने लगे हैं और उनका कहना है कि सलमान खान से अच्छा होस्ट कोई और नहीं हो सकता है। यही कारण है कि टीवी पर आने वाले रिएलिटी शओ बिग बॉस को इतने सालों से सलमना खान ही होस्ट कर रहे हैं।
प्रोमो में दिखा अनिल कपूर का 'झक्कास' अंदाज
शो के नए प्रोमो में अनिल कपूर अपने 'झक्कास' अंदाज में कहते हैं- कुर्सी मंगा रे। ऐ बहुत हो गया रे झक्कास। करते हैं न कुछ खास। 'द खबरी' की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी आगामी 22 जून 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा ऐप पर शुरू होगा।
अनिल कपूर को हर एपिसोड के लिए मिल रहे हैं 2 करोड़ रुपए
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनिल कपूर ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' के एक एपिसोड के लिए करीब 2 करोड़ रुपये की फीस ली है। वहीं सलमान खान को प्रति एपिसोड 12 करोड़ रुपये दिए जाते थे। कहा जा रहा है कि अनिल कपूर के फैंस उन्हें बतौर होस्ट देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। खबर है कि इस बार रिएलिटी शो में आशीष शर्मा, प्रतीक्षा होनमुखे, शहजादा धामी, विक्की जैन, शीजान खान और अरहान बहल हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि अभी तक किसी का नाम कंफर्म नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications