Bigg Boss OTT 3:' नफरत है मुझे अपने बाप से, वो इंसान नहीं जल्लाद है', वड़ा पाव गर्ल ने क्यों कहा ऐसा?
Vada Pav Girl Bigg Boss OTT 3 Hindi: 'बिग बॉस ओटीटी 3' का रोमांच अपने पूरे शबाब पर है, लोग इसका जमकर आनंद उठा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर शो के प्रतियोगियों के रोज नए खुलासे लोगों को अचरज में भी डाल रहे हैं।
ऐसा ही हैरान कर देना वाला सच सामने आया है 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) का, जिसका सच सुनकर आप सिर से पांव तक हिल जाएंगे।

चंद्रिका दीक्षित ने कहा कि 'वो जब 6 साल की थीं तो उनकी मां का निधन हो गया था, उन्हें तो अपनी मां का चेहरा तक याद नहीं, मां के जाने के बाद उनके पिता को शराब की लत लग गई थी।'
मेरे बाप ने की थी 4-5 शादियां, दिन रात पीते थे शराब
'वो दिन-रात शराब पीते थे और उनके कई महिलाओं से रिश्ते थे। उन्होंने 4-5 शादियां की थी, सच कहूं तो मुझे उनकी शादियों की गिनती तक याद नहीं हैं।'
'मैं अपने बाप से नफरत करती हूं'
आपको बता दें कि चंद्रिका ने ये बातें एक्टर रणवीर शौरी और मुनीषा खटवानी से कही। इस पर रणवीर ने कहा कि 'भाई आपके पिताजी को तो मानना पड़ेगा' तो इस पर चंद्रिका ने कहा कि 'मैं अपने बाप से नफरत करती हूं, ऐसा पिता इंसान किसी को ना दे, वो आदमी नहीं जल्लाद है ।'
'रिश्तेदार मुझसे काम करवाते थे और खाने को बासी भोजन देते थे'
इस पर रणवीर ने कहा कि 'फिर आपका ख्याल कौन रखता था?' तो इस पर चंद्रिका ने इमोशनल होते हुए कहा कि 'कोई नहीं, पापा मुझे कभी किसी रिश्तेदार के घर तो कभी किसी जगह छोड़ आते थे, वो लोग भी बहुत खराब थे, मुझसे काम करवाते थे और खाने-पीने को बचा-खुचा देते थे।'
मैं अपना पास्ट याद नहीं करना चाहती-चंद्रिका दीक्षित
चंद्रिका ने कहा 'मैं अपना पास्ट याद नहीं करना चाहती, मेरी लाइफ में सुधार तब आया जब मेरी नानी ने मुझे गोद लिया।' मालूम हो कि दिल्ली की फेमस 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका सोशल मीडिया सेंसेशन कही जाती हैं। आए दिन उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं। उनके मुस्कुराते चेहरे के पीछे इतनी दर्दनाक कहानी छिपी हुई है, ये किसी ने भी सोचा था।
हल्दीराम कंपनी में काम करती थीं चंद्रिका
मालूम हो कि चंद्रिका दीक्षित पहले हल्दीराम कंपनी में काम करती थीं और उनके पति रैपिडो में वर्क करते थे, दोनों के वर्किंग होने की वजह से चंद्रिका अपने बेटे को वक्त नहीं दे पाती थी और इसी बीच उनके बेटे को डेंगू हो गया। जिसके बाद चंद्रिका ने अपनी नौकरी छोड़ दी।
दिल्ली के सैनिक विहार इलाके में चलता है चंद्रिका का फूड कोर्ट
हालांकि ये उनके लिए आसान नहीं था लेकिन उन्होंने अपने इस मुश्किल वक्त को अपनी हॉबी से जोड़ दिया। उन्हें खाना बनाना बहुत पसंद है और इसी जूनून के चलते उन्होंने दिल्ली के सैनिक विहार इलाके में फूड कोर्ट का बिजनेस शुरू किया और मुंबई के वड़ा पाव को दिल्ली का फेसम फूड बना दिया और जल्द ही वो 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर हो गईं।
आज उनके हाथ का 'वड़ा पाव' खाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रहती है। आपको बता दें कि उनके इंस्टाग्राम पर करीब 53 हजार फॉलोअर्स हैं। उनकी शॉप पर एक वड़े पाव की कीमत 50 रु है।












Click it and Unblock the Notifications