आकांक्षा पुरी और जद हदीद के किस करने पर सलमान खान का फूटा गुस्सा, बोले- 'अपने देश में ऐसा करते तो..'
बिग-बॉस ओटीटी 2 में आकांक्षा पुरी और जद हदीद के किसिंग सीन से बवाल मच गया था। जिसके बाद वीकेंड के वार पर अब सलमान खान ने जद हदीद की क्लास लगाई।
Bigg Boss Ott 2: बिग-बॉस ओटीटी 2 के घर में इन दिनों माहौल गर्माया हुआ है। जिसकी वजह है कि आकांक्षा पुरी और जद हदीद का किसिंग टास्क। दोनों ने लगभग 30 सेकंड तक लिप-लॉक किया था। ऐसे में वीकेंड के वार में सलमान खान ने जद हदीद की क्लास लगा दी। इसी के साथ एक्टर ने बेबिका धुर्वे को इस टास्क में साथ देने के लिए फटकार लगाई। साथ ही सलमान खान ने इस पूरे इंसीडेंट के लिए फैंस से माफी मांगी।
आकांक्षा पुरी और जद हदीद पर भड़के सलमान खान
बता दें कि, इस बार का पूरा हफ्ता जद हदीद और आकांक्षा पुरी के किसिंग टास्क की वजह से विवादों में रहा। किस करने के बाद जद हदीद ने आकांक्षा को खूब खरी सुनाई। इतना ही उन्होंने आकांक्षा को अपने बट्स भी दिखाए। बस फिर क्या था वीकेंड के वार में सलमान खान ने दोनों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने जद हदीद से कहा अगर वो अपने देश में ऐसा करते तो जेल के पीछे होते।

ए्क्टर ने आकांक्षा पुरी को दी धमकी
सलमान खान ने शो में दिखाई इस अश्लीलता के लिए अपने सभी फैंस से माफी मांगी। इतना ही नहीं उन्होंने आगे इस तरह की शो में हरकत किए जाने पर छोड़ने तक की बात कही। उन्होंने आकांक्षा को भी अल्टीमेटम देते हुए कहा कि वे इस तरह के टास्क से दूर रहें और अगर उन्हें यही सब करना है तो वे अपने लिए दूसरा शो ढूंढ लें।
जद हदीद की खूब लगाई क्लास
इसके अलावा जद हदीद ने कहा था कि एक एक्टर के तौर पर उनके लिए यह सब नॉर्मल है। इस पर सलमान खान ने उनकी फटकार लगाई और कहा, 'भारत आपसे प्यार करता था, वे अब्दु रोजिक से प्यार करते थे लेकिन इस तरह के इंसिडेंट्स से पहले तक'। हालांकि इसके बाद जद हदीद ने सबके सामने माफी मांगी और कहा, 'मैं आपसे, भारत से, इस घर के हर सदस्य से माफी मांगता हूं। मुझे बेहद अफसोस है, मैंने जो किया वह माफी के काबिल नहीं था और यह एक बड़ी गलती थी। मैं अपनी बेटी की जिंदगी की कसम खाता हूं मुझे बहुत अफसोस है।'












Click it and Unblock the Notifications