Bigg Boss OTT 2: क्या पुनीत सुपरस्‍टार की सलमान खान लगाएंगे क्‍लास? एमसी स्टैन को कहा- तू कीड़ा-मकौड़ा है....

Bigg Boss OTT 2 Puneet Superstar: इस समय रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी कंटेस्टेंट को शो शुरू होने के 12 घंटे के अंदर ही बेघर कर दिया गया हो। शो का ग्रैंड प्रीमियर खत्‍म होते ही कंटेस्‍टेंट पुनीत सुपरस्‍टार हर किसी के लिए सिरदर्द बन गए थे। उनकी घट‍िया हरकतों और नॉनस्‍टॉप बकवास ने घरवालों को परेशान कर दिया था। ऐसे में बिग बॉस को घरवालों की आपसी सहमति से पुनीत को शो से बेघर करना पड़ा। अब खबर है कि पुनीत सुपरस्टार को वाइल्ड कार्ड एंट्री दी जा सकती है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो के मेकर्स पुनीत कुमार को वीकेंड का वार एपिसोड में दोबारा बुला सकते हैं। खबर है कि सलमान खान उस दिन पुनीत की गलतियों के लिए उनकी जमकर क्‍लास भी लगाएं और अगर वह सही से लोगों से बात करते हैं और अपनी हरकतों के लिए सबसे माफी मांगते हैं तो उन्हें शो में दोबारा एंट्री दी जा सकती है।

puneet superstar

पुनीत कुमार ने शेयर किए वीडियोज
दूसरी तरफ पुनीत कुमार बिग बॉस ओटीटी 2 से बाहर आते ही लगातार सोशल मीडिया पर वीडियोज पोस्‍ट कर रहे हैं। वह इन वीडियोज में शो के मेकर्स को भला बुरा कहते नजर आ रहे हैं। हालांकि एक नए वीडियो में उन्होंने बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्‍टैन के बारे में बहुत कुछ गंदी बातें कही हैं। उन्होंने एमसी स्टैन को खरी खोटी सुनाई है।

पुनीत कुमार की हो सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री
ट्विटर हैंडल्‍स द खबरी और बिग बॉस तक की खबर के मुताबिक शो के मेकर्स ने इंस्‍टाग्राम इन्‍फ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार से संपर्क किया है। कहा जा रहा है कि उन्‍हें वीकेंड का वार एपिसोड में बुलाया जा सकता है। हो सकता है कि सलमान खान इस दौरान पुनीत की उनकी गलतियों के कारण जमकर क्‍लास लगाएं। इस दिन उन्‍हें शो में वापस भेजे जाने का फैसला भी लिया जा सकता है।

पुनीत कुमार ने घरवालों को किया था परेशान
'बिग बॉस तक' की खबर के अनुसार पुनीत सुपरस्‍टार को बिग बॉस के घर से बाहर करना मेकर्स के लिए एक बड़ी भूल साबित हो सकती है। लोगों का मानना है कि पुनीत अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से शो का टीआरपी बढ़ा सकते थे। आपको बता दें कि पुनीत कुमार ने बिग बॉस ओटीटी 2 का प्रीमियर एपिसोड खत्‍म होते ही अपनी पागलपंती शुरू कर दी थी। पुनीत ने घर के अंदर अजीब हरकतें शुरू कर दी थीं।

12 घंटे के अंदर पुनीत कुमार हो गए थे बेघर
पुनीत कुमार रात को बाथरूम में मुंह पर टूथपेस्‍ट लगाते नजर आए थे। वहीं उन्होंने अपने सिर पर फिनाइल की बोलत उड़ेल दी थी। इसके बाद अगले दिन सुबह उठते ही उन्‍होंने नॉनस्‍टॉप बोलना शुरू कर दिया था। वह एक ही बात को वह लगातार बोल रहे थे। इस दौरान वह घर में लगे कैमरों के साथ छेड़छाड़ करते भी नजर आए थे। उन्होंने टॉयलेट सीट पर भी गंदगी फैला दी थी। ऐसे में पुनीत कुमार बाकी घरवालों के निशाने पर आ गए थे। पुनीत लगातार अपने अंदाज में बिग बॉस को धमकी भी दे रहे थे। वह शो के मेकर्स को गालियां भी दे रहे थे।

वीडियो में मेकर्स को कही ये बात
हाल ही में पुनीत कुमार के दो नए वीडियोज सामने आए हैं। इसमें से एक में वह कह रहे हैं- बेटा 50 लाख रुपये का इंतजाम कर लेना पुनीत सुपरस्‍टार को वाइल्‍ड कार्ड एंट्री कराने के लिए, अगर तुम्‍हारे में दम हो तो। क्‍योंकि पुनीत कुमार है किंग और पुनीत कुमार के आगे लोग झुकते हैं सलाम ठोकने के लिए। पुनीत ने इसके अलावा एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 'बिग बॉस 16' के विनर एमसी स्‍टैन को भला बुरा कह रहे हैं। दरअसल प्रीमियर एपिसोड में एमसी स्‍टैन ने पुनीत के वीडियोज को 'क्रिंज' बोला था। अब इस नए वीडियो में पुनीत ने एमसी स्टैन को खरी खोटी सुनाई है।

एमसी स्टैन को कहा कीड़ा मकौड़ा
पुनीत कुमार ने अपने लेटेस्ट वीडियो में कहा है- बिग बॉस जाए भाड़ की भट्टी में। मुझे किसी की जरूरत नहीं है। पुनीत सुपरस्‍टार, सुपरस्‍टार था, है और स्‍टार ही रहेगा। और मैं ये बताना चाहता हूं कि एमसी स्‍टैन तू कीड़े-मकौड़े की तरह है, तू मुझे आके ललकारता है। मेरी कॉमेडी को ललकारता है। पुनीत ने वीडियो में आगे कहा है- मैं सबका एक-एक कर के बैंड बजाने वाला हूं। तुमलोग सभी नल्‍ले, भीखमंगे, तुम लोग सोचते हो कि पुनीत सुपस्‍टार के लिए लाइव आकर स्‍टार बन जाओगे तो पुनीत सुपरस्‍टार, स्‍टार था, है और स्‍टार ही रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+