अभिषेक मल्हान से अस्पताल में मिलने पहुंचीं मनीषा रानी, सिद्धिविनायक में दोस्त के नाम की चढ़ाई चुनरी
Manisha Rani and Abhishek Malhan: फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' भले ही अब खत्म हो चुका हो लेकिन लोगों के सिर से इसका खुमार नहीं उतर रहा है। सोशल मीडिया पर अभी भी 'बिग बॉस ओटीटी 2' की जमकर चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि यूट्यूबर एल्विश यादव इस शो के विनर बने हैं जबकि यूट्यूबर अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनर अप रहे हैं। अभिषेक मल्हान शो के ग्रैंड फिनाले से ठीक एक दिन पहले काफी बीमार हो गए थे जिसके चलते वह फिनाले में भी थोड़ी देर के लिए ही शामिल हो पाए थे। फिनाले खत्म होते ही अभिषेक दोबारा अस्पताल पहुंच गए जहां अभी भी उनका इलाज चल रहा है। इसी बीच घर के दूसरे सदस्य अभिषेक से मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं।
अभिषेक से मिलने अस्पताल पहुंचीं मनीषा रानी
आपको बता दें कि मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान की दोस्ती शुरू से अंत तक घर में बनी रही थी। वहीं 'बिग बॉस ओटीटी 2' के फिनाले के एक दिन पहले ही अभिषेक मल्हान को डेंगू हो गया जिस कारण उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। शो तो वह जीत नहीं सके लेकिन उन्होंने कई लाख लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। अब उनसे मिलने के लिए मनीषा रानी सहित कई और कंटेस्टेंट्स हॉस्पिटल पहुंचे।

अस्पताल में भर्ती हैं अभिषेक मल्हान
अभिषेक मल्हान ने वीडियो शेयर कर बताया था कि वह बिग बॉस का फिनाले अटेंड करने के बाद सीधे अपने मम्मी-पापा के साथ अस्पताल पहुंच गए थे। दरअसल डॉक्टर्स ने उन्हें डेडलाइन दी थी। वीडियो में उन्होंने अपने दोस्त एल्विश यादव को जीत की बधाई भी दी थी। उन्होंने मीडिया से माफी भी मांगी थी और कहा था कि जब वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे, तो मीडिया से जरूर बात करेंगे।
मनीषा रानी-अभिषेक मल्हान की दोस्ती
अब बिग बॉस ओटीटी 2 की कंटेस्टेंट्स रह चुकीं मनीषा रानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह अपने पापा के साथ अस्पताल में नजर आ रही हैं। दरअसल वह अपने दोस्त अभिषेक मल्हान से मिलने के लिए अस्पताल पहुंची थीं। मनीषा ने उनका हालचाल लिया और अपने दोस्त को गले भी लगाया। मनीषा ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।
मनीषा ने अस्पताल से शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए मनीषा रानी ने कैप्शन में लिखा है- हीरो ऑफ बिग बॉस ओटीटी सीजन 2। ओए... तूने भले ही ट्रॉफी नहीं जीती हो लेकिन तूने पूरे इंडिया का दिल जीता है। मेरे लिए तो तू हमेशा से ही विनर रहा है। बिग बॉस ने मुझे बहुत कुछ दिया। उसमें से खास तेरे जैसा दोस्त मिला मुझे। अगर इस सीजन में तू नहीं होता तो मेरी जर्नी बहुत मुश्किल होती। उम्मीद है कि हमारी दोस्ती हमेशा ऐसे ही रहेगी।
मनीषा ने अभिषेक के नाम की चुनरी चढ़ाई
आपको बता दें कि मनीषा रानी मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने के लिए भी पहुंची थीं। वहां उन्होंने अभिषेक मल्हान के नाम की चुनरी भी चढ़ाई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं अभिषेक मल्हान से मिलने के लिए प्रिंस नरूला भी अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने अभिषेक के साथ फोटो पोस्ट की थी, जो कि तेजी से वायरल हो रही है। अभिषेक से अस्पताल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ आलिया, वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आशिका भाटिया और बेबिका धुर्वे ने भी मुलाकात की।












Click it and Unblock the Notifications