गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं अभ‍िनव शुक्‍ला,पोस्ट लिखकर कहा- डिसॉर्डर को स्वीकार करने में लग गए 20 साल

Khatron Ke Khiladi 11: गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं अभ‍िनव शुक्‍ला,पोस्ट लिखकर कहा- इस डिसॉर्डर को स्वीकार करने में वक्त लगा

मुंबई। Khatron Ke Khiladi 11. इन दिनों रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में नजर आ रहे टीवी स्टार अभिनव शुक्ला( Abhinav Shukla) ने अपनी बीमारी को लेकर खुलासा किया है। बिस बॉस सीजन 14( Bigg Boss 14) की विनर रूबीना दिलैक( Rubina Dilak) के पति अभिनव शुक्ला ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस बात का खुलासा किया है। अभिनव ने बताया कि वो बॉर्डरलाइन डिस्‍लेक्‍स‍िक' (Borderline Dyslexic) से पीड़ित है। उन्होंने अपन इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट लिखकर इसका खुलासा किया और कहा कि हैं। अभ‍िनव ने सार्वजनिक तौर पर इस बीमारी के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि उन्‍हें इस स्वीकार करने में 20 साल का लंबा वक्त लग गया।

 इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं अभिनव

इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं अभिनव

टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला ने खुद इस बात का खुलासा किया है और बताया कि वो बॉर्डरलाइन डिस्‍लेक्‍स‍िक' (Borderline Dyslexic) से पीड़ित है। इस बीमारी में लोगों को नंबर, आंकड़े, अक्षर जैसी चीजों को याद रखने में कठिनाई होती है। खतरों के खिलाड़ी शो के दौरान उन्होंने एक टास्क के दौरान इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि इस डिसॉर्डर के कारण उन्हें संख्‍या या अक्षरों को याद रखने में परेशानी होती है। उन्होंने इसके बारे में खुलकर बात की और अपन इंस्टाग्राम पेज पर लंबा पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा कि मैं बॉर्डरलाइन डिस्लेक्सिक हूं। अब मैं खुद इसके बारे में सबको बता रहा हूं। अब सबकों इसके बारे में पता चल गया। उन्होंने लिखा कि इस डिसॉर्डर में किसी की गलती नहीं है, मेरी भी नहीं, अब जो है सो है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात को स्वीकार करने में 20 साल लग ग, लेकिन अब मैं इसे स्वीकार कर चुका हूं।

 नहीं याद रख पाते नंबर्स

नहीं याद रख पाते नंबर्स

उन्होंने लिखा कि इस बीमारी के कारण मुझे तारीख, नाम, उन तारीखों का किससे संबंध है ऐसी बातें याद नहीं हो पाती अभिनव ने लिखा कि अपने इस डिसॉर्डर के कारण वो नंबर्स और अक्षरों को याद नहीं रख पाते हैं। यहां नंबर और आंकड़ें मुझे याद नहीं रहते तो वहीं मुझमें वस्तुओं और स्थानों के बारे में याद रखने की असाधारण क्षमता है। कहीं कमी है तो कहीं खूबियां भी है। अभिनव ने लिखा कि अब ये बातें मुझे शर्मिंदा नहीं करते हैं। अभिनव के इस खुलासे के बाद अदिति देव शर्मा,गौतम हेगड़े जैस कई सेलिब्रिटीज ने उनका हौंसला बढ़ाया है।

 बिग बॉस में रूबीना क साथ की थी एंट्री

बिग बॉस में रूबीना क साथ की थी एंट्री

बिग बॉस सीजन 14 में अभिनव शुक्ला ने अपनी पत्नी रूबीना दिलैक के साथ घर में एंट्री की थी। शो के दौरान दोनों ने यहां एक दूसरे का साथ दिया तो वहीं बाकी के कंटेंस्टेंट ने उनकी जोड़ी को तोड़ने की कोशिश की। वहीं शो के दौरान ही रूबीना ने खुलासा किया था कि वो और अभिनव बिग बॉस में आने से पहले अलग होने का फैसला कर चुके थे, लेकिन शो से निकलते हुए उन्होंने कहा कि उनके बीच अब सब ठीक हो चुका है। अभिनव इन दिनों खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+