'3 तो डिवोर्सी हैं शो में', Bigg Boss 20 में शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा, माही विज ने तलाक को लेकर कही ये बात
Bigg Boss 20: सलमान खान का चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' शुरू होते ही सुर्खियों में आ गया है। शो को ऑन एयर हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन घर के अंदर रिश्तों, तकरार और मजेदार बातचीत का सिलसिला शुरू हो चुका है। कंटेस्टेंट्स के बीच छोटी-छोटी बातों पर बहस होती दिखाई दे रही है। इसी बीच माही विज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो शो में मौजूद तलाकशुदा कंटेस्टेंट्स को लेकर मजेदार अंदाज में बात करती नजर आई हैं।
माही विज ने डिवोर्सी कंटेस्टेंट्स को लेकर क्या कहा?
'बिग बॉस 20' के सामने आए एक वीडियो में माही विज बेड पर लेटी हुई पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से बातचीत करती दिखाई दे रही हैं। बातचीत के दौरान माही ईशा से बाहर की दुनिया और वहां चल रही खबरों के बारे में पूछती हैं। वो ये भी जानना चाहती हैं कि आखिर किसका किसके साथ अफेयर चल रहा है।

माही विज के मजाक से हल्का हुआ 'बिग बॉस' के घर का माहौल
इसी दौरान माही विज मजाक करते हुए कहती हैं कि शो में तीन डिवोर्सी कंटेस्टेंट्स हैं और उनकी सेकेंड इनिंग चल रही है। वो खुद के साथ ईशा रिखी और बॉक्सर मैरी कॉम का नाम लेते हुए इसे डिवोर्सी स्पेशल कहती हैं। माही विज की बात सुनकर ईशा रिखी अपनी हंसी नहीं रोक पातीं।
कौन-कौन हैं शो की डिवोर्सी स्पेशल लिस्ट में?
-माही विज और जय भानुशाली के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है। जनवरी 2026 में माही विज ने जय से अलग होने की जानकारी दी थी। दोनों ने करीब 14 साल की शादी के बाद आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। वहीं पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। उनका नाम रैपर बादशाह के साथ जुड़ा था और हाल ही में दोनों के तलाक की खबरें सामने आई हैं।
-इसके अलावा भारतीय बॉक्सर मैरी कॉम भी अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। साल 2023 में उन्होंने अपने पति करुंग ओनलर से तलाक लिया था। दोनों ने साल 2005 में शादी की थी और उनके चार बच्चे हैं।
'मैं बच्ची नहीं हूं', अरिश्फा खान ने घरवालों को दी चेतावनी
-'बिग बॉस 20' में सिर्फ रिश्तों को लेकर बातचीत ही नहीं बल्कि कंटेस्टेंट्स के बीच बहस भी लगातार बढ़ती नजर आ रही है। शो के नए प्रोमो में अरिश्फा खान और काजी तौकीर के बीच तीखी नोकझोंक दिखाई गई है।
-दरअसल अरिश्फा की कम उम्र को लेकर किए गए एक कमेंट से वह नाराज हो जाती हैं। वो साफ तौर पर कहती हैं कि वह जेन जी से ताल्लुक रखती हैं और उनके साथ उसी हिसाब से बर्ताव किया जाना चाहिए। गुस्से में अरिश्फा घरवालों को चेतावनी देते हुए कहती हैं कि उन्हें बच्चा समझने की गलती न करें क्योंकि वह जरूरत पड़ने पर जवाब देना अच्छी तरह जानती हैं।
काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच भी बढ़ी बात
-घर में विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत अरिश्फा खान को बार-बार बच्ची-बच्ची कहकर चिढ़ाने से हुई। काजी ने इसी अंदाज में उनके लिए गाना भी गाया, जिस पर अरिश्फा ने नाराजगी जाहिर की।
-मामला तब और बिगड़ गया जब काजी ने यंग डीएसए को शांत कराने के लिए उन्हें भाई कह दिया। यंग को ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने पलटकर जवाब दिया। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए। स्थिति को संभालने के लिए घर के बाकी सदस्यों को बीच में आना पड़ा।
शादी और भरोसे पर आम्रपाली दुबे ने कही ऐसी बात
-'बिग बॉस 20' में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी अपनी पर्सनल लाइफ और रिश्तों को लेकर खुलकर बात करती नजर आईं। एक बातचीत के दौरान ईशा रिखी ने शादी और बच्चों को लेकर अपनी सोच शेयर की। उन्होंने बताया कि एक समय उन्हें शादी और परिवार बसाने की काफी इच्छा थी लेकिन अब उनकी सोच बदल चुकी है और वो शादी नहीं करना चाहतीं।
-ईशा रिखी की बात से आम्रपाली दुबे भी सहमति जताती हैं और रिश्तों में भरोसे को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त करती हैं। उन्होंने कहा कि एक बार परिवार और सम्मान से जुड़ा भरोसा टूट जाए तो दोबारा किसी पर विश्वास करना आसान नहीं होता। उनके मुताबिक सामने वाला कितना भी अच्छा क्यों न हो, दिल में डर बना रहता है कि कहीं दोबारा वही स्थिति न पैदा हो जाए।
कहां और कितने बजे देख सकते हैं 'बिग बॉस 20'?
-'बिग बॉस 20' में इस बार कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं। शो का हिस्सा माही विज, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, अमन गांधी, उदिति सिंह, काजी तौकीर, मैरी कॉम, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, ईशा रिखी, आसिफ खान, कनिका मान, फैसल खान और लव गिल जैसे कंटेस्टेंट्स बने हैं।
-'बिग बॉस 20' को टीवी पर कलर्स चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शो का प्रसारण रोज रात 9 बजे होता है जबकि टीवी दर्शक इसे कलर्स पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
