Bigg Boss 19 Winner: सलमान खान ने थमाई कानपुर के लड़के को ट्रॉफी, भाई को विनर देख छलके मृदुल के आंसू
बिग बॉस 19 को विनर मिल गया है। सलमान खान के हाथों गौरव खन्ना को ट्रॉफी मिली है। उनके साथ टॉप 2 में फरहाना भट थीं। जिन्हें गौरव ही पहले हफ्ते में बाहर होने के बाद लेकर आए थे। गौरव कानपुर के हैं और उन्होंने इसके पहले सेलिब्रिटी मास्टर शेफ शो भी जीता है। इस बार यानी बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना हैं, जिन्हें कई बार सलमान से डांट भी खानी पड़ी कि वो खुलकर गेम नहीं खेल रहे हैं। ख़ैर गौरव ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस आकंक्षा को ये भरोसा दिलाया था कि फिनाले में मुझे आप ट्रॉफी के साथ स्टेज पर देखोगी।

विजेता गौरव को एक कार और बिग बॉस 19 की तरफ से 50 लाख रुपये नकद मिलेंगे। साथ ही उन्हें एक चमचमाती ट्रॉफी भी मिलेगी। फरहाना कश्मीर से आईं थी और उन्हें इस शो में कई बार सलमान के गुस्से का सामना करना पड़ा। यहां तक कि कंपोजर अमाल मलिक ने एक बार उनके सामने खाना छीना था और प्लेट तोड़ दी थी। फिर भी फरहाना ने अपना गेम बखूबी खेला और रनरअप रहीं। बता दें, बसीर की सलमान ने फिनाले में भी क्लास ली। शो से एविक्ट होने के बाद उन्होंने मेकर्स पर बायस्ड होने के आरोप लगाए थे। इस पर सलमान ने उन्हें एक सलाह भी दी।
बता दें,इस फाइनल में सलमान खान ने पूरे देश को एंटरटेन कर रहे थे। लेकिन तभी उन्होंने भारत के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को याद किया। उनकी याद में सलमान खान अपने आंसू नहीं रोक पाए। वो फूट-फूट कर रोने लगे।
सलमान ने कहा, उनका निधन 24 नवंबर को हुआ। जब मेरे पिताजी का जन्मदिन होता है, अब कल यानी 8 दिसंबर को मेरी मां का जन्मदिन है। इसके बाद सलमान खान ने थोड़ा ब्रेक लिया, लेकिन उनके आंसू नहीं रुके। उन्होंने सनी देओल और बॉबी देओल को याद किया और कहा कि दोनों ने बहुत अच्छे से उनका अंतिम संस्कार किया।
बता दें, तीसरा बेटा वो सलमान खान को मानते थे। कई दफे धर्मेंद्र ने ये बात कही थी कि सलमान में मेरा अक्स दिखता है। दरअसल, धर्मेंद्र सलमान खान के शो बिग बॉस में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा था तुम्हारा प्यार मुझे जवान रखता है। वैसे मैं तो कहूंगा ये (सलमान खान) मेरा बेटा है। मेरे तीन बेटे हैं। तीनों जज्बाती हैं, खुद्दार हैं और ट्रांसपेरेंट हैं। लेकिन ये (सलमान) मेरे पर गया है। क्योंकि ये रंगीन मिजाज है। यही नहीं, सलमान के दस के दम में धर्मेंद्र ने कहा था कि सलमान के अंदर मेरे 70-80 के दशक की अक्स दिखती है। वहीं, सलमान भी कई दफे ये कह चुके हैं कि मैंने धरम जी को ही हमेशा फॉलो किया है। उनके चेहरे पर मासूमियत है, गुड लुकिंग हैं और वो जितने खूबसूरत हैं।












Click it and Unblock the Notifications