किस विधायक को डेट कर रहीं थी तान्या मित्तल, क्यों टूट गया रिश्ता? बिग बॉस में अपने बॉयफ्रेंड के खोले राज
Tanya Mittal MLA Boyfriend: 'बिग बॉस 19' में इन दिनों अपने रोमांच के चरम पर है। हाल ही के एपिसोड में शहबाज बदेशा और मृदुल तिवारी के भी तनातनी देखने को मिली। आधी रात दोनों हाथा-पाई पर उतर आए। इसके अलावा तान्या मित्तल भी अब विक्टिम कार्ड से बाहर निकलकर आ रही हैं। बीते एपिसोड में उन्होंने शहबाज से बातचीत की। इसमें उन्होंने अपनी लव लाइफ के बारे में बताया। उनके एक बयान से पूरे इंटरनेट पर हड़कंप मच गया है।

शहबाज ने बातों ही बातों में तान्या से उनके प्रेम संबंधों के बारे में पूछते हैं। शहबाज सवाल करते हैं "कितने बॉयफ्रेंड रह चुके हैं?" तान्या ने इसपर तुरंत जवाब दिया, "दो।" इसके बाद शहबाज ने मजाकिया अंदाज़ में पूछा, "लेटेस्ट वाले से अभी भी प्यार करती हो, या पुराने वाले से?"
तान्या ने कहा, "नहीं, नहीं! किसी से प्यार नहीं है।" फिर शहबाज कहा, "फिर भी तुम उनकी याद में शेरों शायरी कर रही हो। कुछ न कुछ तो है मन में।" इस पर तान्या ने बताया, "अब कोई है नहीं न। न कोई दोस्त है न बॉयफ्रेंड तो उन्हें ही याद करती रहती हूं।"
बातचीत यहीं खत्म नहीं हुई। शहबाज ने मज़ाकिया लहजे में कहा, "क्या कहना चाहती हो? ये स्माइल...कहीं तुम्हारा एक्स वाइल्ड कार्ड में न आ जाए अंदर।" इस पर तान्या ने खुलासा करते हुए कहा, "पूरी दुनिया ने कहा था कि वो मेरे लायक नहीं है। पर कैसे बताऊं तुम्हें शहबाज, उसके जैसा पूरे देश में विधायक नहीं है।"
तान्या के इस बयान पर शहबाज ने तालियां बजाईं और बोले, "विधायक नहीं है। वाह! वाह! वाह!" तान्या हंस पड़ीं और स्पष्ट किया, "ये तो शेर था।" लेकिन शहबाज ने तुरंत चुटकी लेते हुए कहा, "नहीं! समझ गया मैं। विधायक है।" इसके बाद अब ये सोच रहे हैं कि तान्या को वो विधायक बॉयफ्रेंड कौन है? हालांकि अभी तक इस पर किसी प्रकार का कोई बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications