मालती चाहर ने तान्या मित्तल की हवाबाजी की खोली पोल, सच्चाई सुनते उड़ी 'स्प्रिचुअल इन्फ्लूएंसर' की हवाइयां

Malti Chahar News: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स और ट्रोल्स का विषय बनी हुई हैं। जहां एक ओर दर्शक उनके लग्जरी दावों पर चुटकी ले रहे हैं। वहीं शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में आईं मालती चाहर ने उन्हें उनकी "हकीकत" से रूबरू करवा दिया है। जिसके बाद से तान्या मित्तल की हवाइयां उड़ी हुई हैं। इतना ही नहीं मालती ने तान्या के बोले हुए सारे झूठ भी बता दिए हैं।

Malti Chahar News

बीते दिन जब मालती की घर में एंट्री हुई थी, तभी से तान्या ने ऐसा मान लिया था कि उनकी नहीं जमेगी। उन्होंने मालती को अच्छे से वेलकम भी नहीं किया था। ऐसा व्यवहार किया जैसे कुछ हुआ ही नहीं। लेकिन अब मालती ने तान्या को बाहर की असलियत बताई, तो वो थोड़ा शांत हो गई हैं।

मालती चाहर ने खोली तान्या की पोल
दीपक चाहर की बहन मालती चाहर, वाइल्ड कार्ड के रूप में घर में आई हैं। उन्होंने भी तान्या से दो टूक बात की। जब तान्या ने उनसे बाहर की फीडबैक पूछी, तो मालती ने साफ-साफ कहा कि, "लोगों ने तुम्हारे दावों की पड़ताल की है और सब झूठ निकला। बाहर तुम्हारे ऊपर मीम्स बन रहे हैं। जो तुम कह रही हो और पास्ट में सही नहीं है। अब वो सब बाहर आ रहा है।" इसके जवाब में तान्या ने कहा, ये बकलावा और वो सब तो नॉर्मली मैं करती ही हूं। तब मालती कहती हैं कि हम भी करते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, जैसे तुम कहती हो साड़ी पहनती हो, लेकिन मिनी स्कर्ट के अब वीडियो आ रहे हैं। मालती की इस बात से तान्या कुछ पल के लिए चुप रह गईं और चेहरे से उनका आत्मविश्वास गायब हो गया। वो एकदम सन्न रह गईं। (प्रोमो का नया वीडियो हम इसमें एंबेड नहीं कर पा रहे हैं। शायद मेकर्स ने इसे प्राइवेट कर दिया है।)

बकलावा और ताजमहल वाली बयानबाज़ी बनी मज़ाक
शो में तान्या मित्तल ने दावा किया था कि वह सिर्फ बकलावा खाने के लिए दुबई जाती हैं और ताजमहल के सामने कॉफी पीने आगरा। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें दिल्ली में दाल खाना पसंद है। अब इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स बन रहे हैं और यूजर्स उन्हें "झूठा" बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+