Bigg Boss 19: दसवें हफ्ते में दिखेगा गौरव खन्ना का नया अवतार, घरवालों के साथ कुनिका को लगाई लताड़
Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गए हैं प्रतियोगी गौरव खन्ना, उनका अब नया अवतार देखने को मिल रहा है। शो की शुरुआत में जहां गौरव अपने शांत और संयमित स्वभाव के लिए जाने जाते थे, वहीं अब उनका गुस्सैल और आक्रामक रूप सामने आ रहा है। दर्शक उनके इस बदले हुए रवैये को खूब पसंद कर रहे हैं, जबकि घर के बाकी सदस्य उनके इस व्यवहार से हैरान हैं।

सलमान खान की सीख के बाद आया बदलाव
शो के शुरुआती हफ्तों में गौरव को कई बार यह कहकर ट्रोल किया गया कि वे बड़े मुद्दों पर चुप रहते हैं और अपनी राय खुलकर नहीं रखते। यहां तक कि सलमान खान ने भी 'वीकेंड का वार' में गौरव को टोका था कि वे हर घटना पर ध्यान तो देते हैं, लेकिन कभी प्रतिक्रिया नहीं देते। ऐसा लगता है कि गौरव ने सलमान की बात को गंभीरता से लिया है, क्योंकि अब घर में सबसे ऊंची आवाज उन्हीं की सुनाई दे रही है। हाल ही में जारी एक प्रोमो में गौरव को कुनिका और शाहबाज से भिड़ते हुए देखा गया, जहां उन्होंने दोनों को चुप करा दिया। उनके इस तेवर को देखकर दर्शकों ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की।
विवाद की शुरुआत और घरवालों की नाराज़गी
यह पूरा मामला अभिषेक और अश्नूर से शुरू हुआ। बिग बॉस ने दोनों को बार-बार माइक पहनने की चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने नियमों की अनदेखी की। जब बिग बॉस ने कैप्टन मृदुल से इस पर कार्रवाई करने को कहा, तो उन्होंने दोस्ती निभाते हुए दोनों को माफ कर दिया। बिग बॉस को मृदुल का यह फैसला पसंद नहीं आया और सज़ा के तौर पर उन्होंने मृदुल, अभिषेक और अश्नूर को सुरक्षित करते हुए बाकी सभी सदस्यों को नॉमिनेट कर दिया। इससे घर का माहौल गर्म हो गया और सभी कंटेस्टेंट नाराज़ हो गए।
गौरव का गुस्सा और दर्शकों की प्रतिक्रिया
गौरव ने इस फैसले पर कड़ा विरोध जताया और कहा कि अगर गलती सबकी है, तो सज़ा भी सबको मिलनी चाहिए। इस पर शाहबाज ने उन्हें ग्रुपबाजी न करने की सलाह दी, जबकि कुनिका ने गौरव को चुप रहने को कहा। यह सुनते ही गौरव भड़क उठे और बोले, "आप मेरी टीचर नहीं हैं।" गौरव का यह आत्मविश्वासी और मुखर रूप दर्शकों को बेहद पसंद आया है। सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें "गौरव 2.0" नाम दिया है और उनके इस नए अवतार को गेम-चेंजर बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications