'बिग बॉस 19' की वो कंटेस्टेंट जो एक्टिंग में ही नहीं, पढ़ाई में थी अव्वल, बोर्ड में लाती थी 90% से ज्यादा

Ashnoor Kaur: बिग बॉस 1 की कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर इन दिनों रियलिटी शो की वजह से चर्चा में हैं। यहां उनका गेम लोगों को पसंद आ रहा है और कुछ लोगों नीं भी आ रहा है। अशनूर कौर बचपन से ही टीवी शोज में काम कर रही हैं। उनके कई पॉपुलर शो हैं। चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अशनूर ने अपना करियर शुरू किया था।

Ashnoor Kaur

छोटी उम्र में शुरू हुआ करियर
अशनूर ने बहुत ही कम उम्र में टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में 'साथ निभाना साथिया' से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'पटियाला बेब्स', 'झांसी की रानी', 'शोभा सोमनाथ की', 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा', और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे पॉपुलर शोज़ में काम किया और खूब सराहना बटोरी।

'बिग बॉस' में दोस्ती और रणनीति दोनों में आगे
'बिग बॉस 19' के घर में अशनूर की रणनीतियां और व्यवहार चर्चा का विषय बने हुए हैं। वह अभिषेक बजाज की अच्छी दोस्त बन चुकी हैं, लेकिन कुनिका, बसीर और अमाल जैसे कुछ प्रतियोगी उन्हें "चालाक" मानते हैं। नेहल ने भी शो की शुरुआत में ही उनके खेल को पहचान लिया था।
इसके बावजूद, अशनूर की पब्लिक फैन फॉलोइंग इतनी मजबूत है कि वह हर बार नॉमिनेशन से बच जाती हैं।

पढ़ाई में भी टॉप पर रहीं अशनूर
एक्टिंग में व्यस्त होने के बावजूद, अशनूर ने शिक्षा को कभी नजरअंदाज नहीं किया। उन्होंने अपनी सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93% अंक हासिल किए थे। उन्होंने बताया था कि उन्हें 90% की उम्मीद थी, लेकिन जब 93% आए तो वह बेहद खुश हुईं थीं। इतना ही नहीं, 12वीं कक्षा में भी उन्होंने 90% से अधिक अंक हासिल किए। यह उनकी कड़ी मेहनत और संतुलित जीवनशैली का परिणाम है।

मां से मिली पढ़ाई की प्रेरणा
अशनूर की मां एक शिक्षिका रही हैं, और उन्होंने हमेशा अपनी बेटी को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया है। अशनूर बताती हैं कि उनकी सफलता का राज है "टाइम मैनेजमेंट" और "दृढ़ इच्छाशक्ति"। उन्होंने यहां तक कहा कि वह मेकअप रूम में भी किताबें लेकर पढ़ती थीं। अशनूर कौर न सिर्फ टीवी पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 9.9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यही फैनबेस उन्हें 'बिग बॉस' के घर में भी मजबूत बनाए हुए है। दर्शक उनके संयम, समझदारी और ईमानदार खेल की तारीफ करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+