Bigg Boss 19 शुरू होने से पहले बड़ा धमाका! हुई लाखों की ठगी, कौन है वो डॉक्टर जिसके वीडियो ने मचाई सनसनी?
Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' हमेशा अपने नए सीजन को लेकर चर्चा में रहता है। इस बार भी 'बिग बॉस 19' सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह शो का ड्रामा नहीं, बल्कि उससे जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला है।
बिग बॉस के नाम पर हुई लाखों की ठगी
मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले एक डॉक्टर ने दावा किया है कि बिग बॉस में एंट्री दिलाने के नाम पर उनसे 10 लाख रुपये की ठगी की गई है। डॉक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कौन हैं पीड़ित डॉक्टर?
-ठगी का आरोप लगाने वाले डॉक्टर का नाम अभिनीत गुप्ता है, जो पेशे से स्किन स्पेशलिस्ट (डर्माटोलॉजिस्ट) हैं। उनके आरोप के मुताबिक साल 2022 में उन्हें एक व्यक्ति करण सिंह का फोन आया था जिसने दावा किया था कि वह बिग बॉस के मेकर्स से जुड़ा हुआ है और उनकी एंट्री शो में करा सकता है।
-हालांकि, इसके लिए उस व्यक्ति ने पहले 1 करोड़ रुपये की मांग की थी जिसे डॉक्टर ने ठुकरा दिया था। बाद में रकम घटाकर 60 लाख रुपये कर दी गई और कथित रूप से एंडेमोल कंपनी के अध्यक्ष से मीटिंग भी तय कर दी गई।
कैसे हुई डॉक्टर के साथ ठगी?
डॉक्टर अभिनीत गुप्ता ने बताया कि उन्होंने करण सिंह के बैंक अकाउंट में 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए था लेकिन जब बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आई, तो उनका नाम उसमें नहीं था। करण ने उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री का भरोसा दिलाया, लेकिन सीजन खत्म हो गया और एंट्री नहीं हुई। इसके बाद उसने वादा किया कि वह डॉक्टर की 17वें सीजन में एंट्री कराएगा, मगर तब भी बात नहीं बनी।
पुलिस में करवाई शिकायत
पैसे वापस न मिलने पर डॉ. अभिनीत गुप्ता ने पहले भोपाल और फिर मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरा मामला सार्वजनिक किया और लोगों को चेतावनी दी कि ऐसे धोखेबाजों से सतर्क रहें, जो बड़े टीवी शो या फिल्म प्रोजेक्ट में काम दिलाने का लालच देकर ठगी करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications