Bigg Boss 18: कौन जीतेगा बिग-बॉस 18? प्रीमियर से पहले सलमान खान ने किया ऐलान, फैंस बोले-'इसे ही बनना चाहिए'
Bigg Boss 18: सलमान खान के रियलिटी शो बिग-बॉस 18 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज यानी 6 अक्टूबर की रात इस शो का ग्रैंड प्रीमियर होगा। जिसके बाद शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स कौन होंगे इस राज से भी पर्दा उठेगा। लेकिन इससे पहले ही सलमान ने फाइनलिस्ट का ऐलान कर दिया।
दरअसल, बिग-बॉस 18 को लेकर काफी बज बना हुआ है। शो का प्रोमो भी सामने आ चुका है जिसमें सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के नामों का ऐलान किया। इसके अलावा प्रोमो में बताया गया कि शो को अपने 2 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। साथ ही ये भी बताया को कंटेस्टेंट्स कौन हैं।

प्रोमो में सलमान खान कहते हैं कि, टाइम का तांडव ग्रैंड प्रीमियर की शुरूआत से ही होगा क्योंकि बिग बॉस ने सबका फ्यूचर देखा जा सकता है। आप दोनों ही हमारे फाइनलिस्ट हो। इसके बाद विवियन डिसेना सुनकर खुशी झूम उठते हैं और सलमान से पूछते हैं कि, क्या ये सच है? वहीं एलिस कौशिक भी कहती हैं कि, क्या ये मैं मान लूं? इसके बाद बिग बॉस खुद कहते हैं कि आप हमारे फाइनलिस्ट हो।
प्रोमो में देखा जा सकता है कि जिस तरह सलमान खान फाइनलिस्ट का वह हाथ उठाकर विनर का ऐलान करते हैं। उसी तरह उन्होंने विवियन डिसेना और एलिस कौशिक का भी हाथ उठाया। इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ग्रैंड प्रीमियर में ही फाइनलिस्ट बनकर, क्या होगा कंटेस्टेंट का सफर आसान या बढ़ेगा घर में टेंशन. देखिए बिग बॉस 18 ग्रैंड प्रीमयिर, रात 9 बजे, सिर्फ कलर्स और जियो सिनेमा पर।'
इस प्रोमो के सामने आने के बाद फैंस के लगातार रिएक्शन सामने आ रहे हैं। फैंस ने अभी से बता दिया कि आखिर कौन बिग-बॉस 18 का विनर होने वाला है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'विवियन डीसेना ही विनर होंगे।' एक ने लिखा, 'विवियन ही इस शो की ट्रॉफी जीतेंगे।' वहीं कुछ फैंस का कहना है कि शो पूरी तरह से स्क्रीप्टेड है। खैर शो का विनर कौन होगा ये आने वाला वक्त ही बताएगा।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 18: कौन हैं एलिस कौशिक, जो सलमान खान के शो में मचाएंगी धमाल












Click it and Unblock the Notifications