Bigg Boss 18: सलमान खान को अनिरुद्धाचार्य जी ने दी 'भगवत गीता', भाईजान के चेहरे पर दिखी मुस्कान, देखें तस्वीर
Bigg Boss 18: सलमान खान एक बार फिर से बिग बॉस 18 की मेज़बानी करने के लिए रविवार रात लौट रहे हैं। इस बार का ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड पहले ही शूट किया जा चुका है। इस एपिसोड में एक खास मेहमान, आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य भी शामिल होंगे। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
एक बार फिर सलमान खान बिग-बॉस 18 को होस्ट करने के लिए तैयार हैं। इस शो में अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की भी एंट्री होने वाली है। अब सोशल मीडिया पर उनकी सलमान खान के साथ एक फोटो काफी चर्चा में है। जिसमें वह एक्टर को भगवत गीता देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सलमान खान इस पवित्र ग्रंथ को खुशी-खुशी स्वीकार किया और उनके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान थी। जानकारी के मुताबिक, अनिरुद्धाचार्य बिग बॉस 18 में भाग नहीं ले रहे हैं। वे सेट पर सिर्फ प्रतियोगियों को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे। यह तस्वीर बिग बॉस तक के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर की गई है। बता दें कि, गुरू जी को इस शो के लिए ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।
इस साल बिग बॉस के घर का थीम भी बहुत दिलचस्प है। सेट से जो वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, उनसे पता चलता है कि निर्माता एक गुफा-कालीन थीम पर काम कर रहे हैं। पुराने डिज़ाइन, विस्तृत मूर्तियां, और रंगों के साथ, यह घर पुरानी दुनिया के आकर्षण को दर्शाता है। इसे बनाने में मेकर्स को काफी समय लगा।
घर के डिज़ाइन में 45 दिन लगे और लगभग 200 लोगों ने काम किया, जैसा कि आर्ट डायरेक्टर ओमंग कुमार ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत में बताया। उन्होंने कहा कि इस बार हमने कुछ भारतीय तत्वों को अपनाने का फैसला किया है क्योंकि पहले यह नहीं किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि घर में छिपे हुए प्रवेश द्वार और गुप्त दरवाजे हैं, जिससे प्रतियोगी शुरुआत में कंफ्यूज हो सकते हैं।
बिग-बॉस की कंटेस्टेंट्स लिस्ट भी फाइनल हो चुकी है। जिसमें कई टीवी स्टार्स भी शामिल हैं। इस शो में विवियन डिसेना, ईशा सिंह, करणवीर मेहरा, नायरा बनर्जी, मुस्कान बामने, ऐलिस कौशिक, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर, अधिवक्ता गुणरत्न, सदावर्ते, रजत दलाल, तंजिंदर सिंह बग्गा, चुम दरांग, शहजादा धामी, अविनाश मिश्रा, अरफीन खान और पत्नी सारा अरफीन खान, हेमा शर्मा (वायरल आंटी) और श्रुतिका अर्जुन नजर आने वाले हैं। हालांकि कौन शो में ज्यादा लंबे समय तक टिक पाता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 18: कब होगा बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर? जानें शो की थीम और कंटेस्टेंट्स के नाम












Click it and Unblock the Notifications