Bigg Boss 18: कब होगा बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर? जानें शो की थीम और कंटेस्टेंट्स के नाम

Bigg Boss 18: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन अब जल्द ही लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार नजर आ रहा है। बिग बॉस 18 को इस बार सलमान खान होस्ट करेंगे और लोग इसे लेकर काफी उत्साहित भी नजर आ रहे हैं।

इस रिएलिटी शो के नए सीजन के रिलीज का लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल बिग बॉस 18 के ग्रैंड प्रीमियर की तैयारी चल रही है। मेकर्स ने हाल ही में एक शो का एक्साइटिंग प्रोमो भी जारी किया था। आइए आपको बताते हैं कि कब ये शो शुरू हो रहा है और कौन कौन इस शो में नजर आने वाला है।

Bigg Boss 18

बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर कब और कहां होगा

-लेटेस्ट प्रोमो के मुताबिक, बिग बॉस के 18वें सीजन का प्रीमियर आगामी 6 अक्टूबर 2024 (रविवार) को रात 9 बजे होगा। इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो को एक बार फिर सलमान खान ही होस्ट करते नजर आएंगें और ये कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होग।

-जो लोग इस शो को ऑनलाइन देखने की प्लानिंग कर रहे हैं वह बिग बॉस 18 को जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। कलर्स टीवी ने प्रोमो जारी करते हुए कैप्शन मे लिखा है- इस बार घर में भूचाल आएगा, क्योंकि बिग बॉस में टाइम का तांडव आएगा! देखिए बिग बॉस 18, ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर 2024 रात 9 बजे, सिर्फ कलर्स और ऑफिशियल जियो सिनेमा पर।

क्या होगी बिग बॉस 18 की थीम

-इस बार बिग बॉस 18 की थीम फ्यूचर बेस्ड होगी यानी शो में जो भी कंटेस्टेंट आएंगे बिग बॉस उनका फ्यूचर देख सकेंगे।
-इस सीजन में पहली बार बिग बॉस की तीसरी आंख भी खुलेगी। इसी के जरिए बिग बॉस कंट्सटेंट का भविष्य देखेंगे।
-बिग बॉस 18 साइंस और टेक्नोलॉजी बेस्ड है। वहीं बिग बॉस 18 की टैग टाइन टाइम का तांडव रखी गई है।

बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स

-शो के मेकर्स ने अभी तक कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट कंफर्म नहीं की है। हालांकि बिग बॉस खबरी ने अपनी पोस्ट में शो के कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी की है। इसके मुताबिक बिग बॉस 18 के कंफर्म कंटेस्टेंट में निया शर्मा, शोएब इब्राहिम, धीरज धूपर, नायरा बनर्जी, शिल्पा शिरोडकर, मीरा देवस्थले, सैली सालुंखे, शांति प्रिया, अविनाश मिश्रा, देब चंद्रिमा सिंघा रॉय और चाहत पांडे हैं।

-वहीं शहजादा धामी, जान खान, करण वीर मेहरा, ऋत्विक धनजानी, छोटा राजपाल और पद्मिनी कोल्हापुरे से फाइनल स्टेज नेगोशिएशन चल रहा है। वहीं रिपोर्ट की मानें तो ईशा कोप्पिकर शो का हिस्सा नहीं बन रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+