Bigg Boss 18: शिल्पा शिरोडकर के सामने फूट-फूटकर रोए करणवीर, अब बनेगे विवियन और अविनाश के ग्रुप का हिस्सा!
Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 के घरवालों को अब नया टाइम गॉड मिल गया है। बीते दिन एक टाइम गॉड के टास्क हुआ। इस टास्क में शिल्पा, रजत और चाहत थे। रिपोर्ट्स की माने तो रजत दलाल ने टाइम गॉड का टास्क जीत लिया है। शिल्पा और चाहत हार गई हैं। इस टास्क के दौरान दिग्विजय राठी और अविनाश मिश्रा के बीच मारपीट भी हुई।
अब मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है। इसमें करणवीर मेहरा के आंसू दिखाई दे रहे हैं। ऐसा क्यों? वो इसलिए क्योंकि उन्होंने टाइम गॉड के टास्क में अपने दोस्त का साथ नहीं दिया। इसके साथ ही उन्होंने चुम के सामने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। करण ने चुम से भरोसा न करने के लिए भी कहा है। वहीं, करण टाइम गॉड की कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोड़कर के पास जाते हैं और माफी मांगते हैं।

करण ने मागी माफी या फिर कोई चली चाल
प्रोमो में करण शिल्पा से कहते हैं कि मुझे अब शर्म आ रही है कि मैं अपने दोस्तों के साथ नहीं खड़ा हुआ। इस दौरान वो रोते हुए भी दिखाई दिए। दरअसल, करण टास्क के दौरान सभी से अच्छा बनने की कोशिश करते नजर आए और शिल्पा का सपोर्ट नहीं किया। इसी वजह से वो उनसे माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, इस हफ्ते घर से बाहर होने लिस्ट में करणवीर मेहरा, कशिश कपूर, रजत दलाल, तेजिंदर सिंह बग्गा, श्रुतिका अर्जुन और दिग्विजय राठी का नाम है। बीते हफ्ते अरफीन खान शो से बेघर हुए थे।
वीकेंड का वार का है इंतजार
अब नए एपिसोड में ये भी देखना है कि अविनाश और दिग्विजय के बीच जो मारपीट हुई है। उस पर बिग बॉस क्या कदम उठाते हैं। खै़र अब वीकेंड का वार भी आ रहा है। इसमें देखते हैं कि इस हफ्ते घर से कौन बेघर होगा और किसकी क्लास लगेगी। बिग बॉस 18 की ऐसी ही चटपटी और शो से जुड़ी अपडेट्स के लिए आप oneindia hindi।












Click it and Unblock the Notifications