Bigg Boss 18 Grand Finale शुरू होने में कुछ घंटे बाकी, जानें प्राइज मनी से लेकर शो का शेड्यूल तक
Bigg Boss 18 Grand Finale: टीवी का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 18 अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। शो के ग्रैंड फिनाले में अब बस कुछ घंटे का समय बचा है। खबर है कि आज यानी 19 जनवरी 2025 (रविवार) को बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले होगा।
शो के ग्रैंड फिनाले में होगी विनर के नाम की घोषणा
शो के ग्रैंड फिनाले में ही विनर के नाम की घोषणा की जाएगी। शो में फिलहाल करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, विवियन डिसेना, ईशा सिंह, चुम दरांग और रजत दलाल फाइनल कंटेस्टेंट् के रूप में बचे हैं। इसी के साथ शो के मेकर्स ने ट्रॉफी और ग्रैंड फिनाले का टाइम लोगों को बता दिया है।

आइए आपको बताते हैं कि कब और कहां आप बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले का मजा ले सकते हैं-
कब और कहां देखें बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले
-बिग बॉस 18 की शुरुआत 5 अक्टूबर 2024 को हुई थी। शो को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान होस्ट कर रहे हैं।
-अब ये शो अपने अंतिम पड़ाव पर है। बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले आज यानी 19 जनवरी 2025 (रविवार) को रात 9:30 बजे प्रसारित होगा।
-दर्शक कलर्स टीवी पर इसका सीधा प्रसारण देख सकते हैं या फिर इसका मजा ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा ऐप पर भी लिया जा सकता है।
-ग्रैंड फिनाले का एपिसोड करीब तीन घंटे तक चलेगा जो कि इमोशन और रोमांच से भरपूर होने वाला है।
ये हैं शो के टॉप 6 फाइनलिस्ट
रजत दलाल
विवियन डीसेना
करणवीर मेहरा
चुम दरांग
अविनाश मिश्रा
ईशा सिंह
कौन हो सकता है शो का विनर?
-सोशल मीडिया पर वोटिंग ट्रेंड के अनुसार रजत दलाल इस शो को जीतने के सबसे मजबूत दावेदार के रूप में नजर आ रहे हैं।
-हालांकि अभी ये पता नहीं है कि फाइनली विनर कौन होने वाला है। लेकिन रजत दलाल और विवियन डीसेना ही विनर की रेस में आगे चल रहे हैं।
ऐसे हो सकता है इविक्शन
फिनाले के दिन सबसे पहले वो कंटेस्टेंट बाहर जाएगा जिसे सबसे कम वोट मिले होंगे। इस लिस्ट में ईशा सिंह का नाम पहले है। उसके बाद अविनाश बाहर हो सकते हैं और फिर चुम दरांग। बाकी फिनाले के दिन ही पता चलेगा कि कौन पहले बाहर होगा और कौन बाद में।
ऐसे होगी कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस
-विवियन डीसेना और चाहत पांडे एकसाथ डांस कर लोगों को सरप्राइज देंगे। उसके बाद अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का रोमांटिक डांस होगा।
-उसके बाद रजत दलाल, विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा और अविनाश मिश्रा एकसाथ डांस परफॉर्मेंस करेंगे।
-वहीं करणवीर और चुम दरांग का रोमांटिक डांस भी लोगों का खुश करेगा।
-शिल्पा शिरोडकर के साथ करणवीर और विवियन डीसेना की स्पेशल परफॉर्मेंस होगी।
बिग बॉस 18 की ट्रॉफी और प्राइज मनी
बिग बॉस 18 के मेकर्स ने विनर को दी जाने वाली ट्रॉफी की झलक लोगों को दिखा दी है। ये ट्रॉफी काफी ज्यादा बड़ी और खूबसूरत नजर आ रही है। बिग बॉस 18 की ट्रॉफी चमचमाती हुई दिखाई दे रही है जिस पर दो बड़े बी के सिंबल बने हैं और नीचे विनर- बिग बॉस 18 लिखा हुआ है। आपको बता दें कि बिग बॉस 18 के विनर को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये बतौर प्राइज मनी मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications