Bigg Boss 18: घर की मजबूत तिकड़ी अविनाश,ईशा और एलिस के बीच पड़ी दरार, क्या विवियन बचा पाएंगे तीनो की दोस्ती!

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस में अब धक्का मुक्की और मारपीट भी शुरू हो गई है। बीते दिन एक टाइम गॉड के टास्क के दौरान दिग्विजय राठी और अविनाश मिश्रा के बीच धक्का मुक्की हुई। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट भी हुई। हालांकि मेकर्स ने उसे दिखाया नहीं। रिपोर्ट्स की माने तो रजत दलाल ने टाइम गॉड का टास्क जीत लिया है।

इस टास्क में उन्होंने शिल्पा और चाहत को हराया है। इसी बीच एक प्रोमो सामने आया है। इसमें बिग बॉस 18 की सबसे फेमस और मजबूत तिगड़ी अविनाश मिश्रा, एलिस कौशिक और ईशा सिंह के बीच दरारा पड़ रही है। इसमें अविनाश एलिस को रोता हुआ देखकर भी अपना मुंह फेर लेते हैं। जिसके बाद इस मामले में ईशा की भी एंट्री हो गई है।

bigg boss 18 Avinash Mishra Alice Kaushik and Isha Singh friendship broken Vivaan Dsena Salman Khan read details

पड़ गई रिश्ते में दरार
प्रोमों में दिखाया गया कि एलिस अपने बेड पर बैठ कर रो रही हैं। इस बीच ईशा उनके पास पहुंच जाती हैं। वहीं, अविनाश कहते हैं कि यार मैं ये रोज नहीं कर सकता हूं। इसमें रोने वाली इतनी बड़ी बात तो नहीं है। इस पर ईशा ने अविनाश से पूछा कि तुमने जो किया वो बिहेवियर सही लगा तुम्हें। जवाब में अविनाश ने कहा, अब हर चीज रिपीट मोड पर चल रहा है। इतने में एलिस ने ईशा से अपनी कहा, मैं इसे अपनी तकलीफ अब बताऊंगी ही नहीं। मैं उस चीज की बेज्जती नहीं कराना चाहती, जैसे इसने कल रात की। इसके बाद से ऐसा लग रहा है कि अब इनके रिश्ते पर दरार पड़ रही है। इनके फैंस भी चिंतित हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे इनके रिश्ते में फूट पड़ती दिख रही है।

कौन होगा घर से बाहर
अब ये तो नए एपिसोड में ही पता चलेगा। साथ ही अब वीकेंड का वार भी आ रहा है। इसमें देखते हैं कि इस हफ्ते घर से कौन बेघर होगा और किसकी क्लास लगेगी। ख़ैर, बिग बॉस 18 की ऐसी ही चटपटी और शो से जुड़ी अपडेट्स के लिए आप oneindia hindi

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+