सुष्मिता सेन की बेटी को डेट कर रहे हैं मुनव्वर फारुकी? पार्टी में एकसाथ देख फैंस हुए हैरान, बोले-'ये चीटर उसको

Munawar Faruqui: बिग-बॉस 17 जीतने के बाद मुनव्वर फारुकी लगातार पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। शो जीतने के बाद उनकी और भी ज्यादा पॉपुलैरिटी बढ़ गई है। बीती रात वह एक पार्टी में पहुंचे जहां बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे भी नजर आए। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इस पार्टी में मुनव्वर फारुकी लेकिन जिस लड़की के साथ नजर आए उसको लेकर अब तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल, इस पार्टी में उन्होंने जिसके साथ एंट्री ली शायद उसको लेकर फैंस को उम्मीद भी नहीं होगी। बता दें कि, इस पार्टी में मुनव्वर को बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की बेटे रेने के साथ देखा गया और उनके साथ ओरी भी थे।

Munawar Faruqui

दरअसल, जिस गाड़ी से मुनव्वर फारुकी और रेने आए उसकी पीछे वाली सीट में दोनों साथ में बैठे हुए थे। इसके बाद दोनों जैसे ही पार्टी में एकसाथ पहुंचे तो पैपराजी ने उनकी साथ में फोटो क्लिक की और दोनों ने साथ में जमकर पोज भी दिए। दोनों को यूं साथ देखकर ऐसा लग रहा है कि काफी अच्छे से एक दूसरे को जानते हैं।

वहीं मुनव्वर और रेने का ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस हैरान रह गए कि आखिर ये दोनों एकसाथ क्या कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।' एक ने लिखा, 'सुष्मिता की बेटी चीटर मुनव्वर के साथ क्या कर रही हैं।' एक ने लिखा, 'ये क्या इसकी गर्लफ्रेंड है।' वहीं कुछ फैंस का ध्यान मुनव्वर और ओरी की बॉन्डिंग ने खींचा।

बिग-बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने धोखा देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि जब वह एक दूसरे को डेट कर रहे थे उस वक्त मुनव्वर शादीशुदा थे। हालांकि बाद में दोनों की फिर से दोस्ती हो गई थी। वहीं शो से बाहर आने के बाद भी दोनों एकसाथ पार्टी करते हुए भी नजर आए। वहीं सुष्मिता सेन की बेटी रेने के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरूआत फिल्म सुट्टाबाजी से की थी जो कि साल 2021 में रिलीज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+