आयशा खान के बाद फिर मुनव्वर फारूकी को हुआ प्यार? पोस्ट शेयर कर मिस्ट्री गर्ल का किया खुलासा

Munawar Faruqui: बिग-बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी की लव लाइफ किसी से छिपी नहीं है। शो के दौरान आयशा खान ने उन पर धोखा देने के गंभीर आरोप लगाए थे। कभी नाजिला तो कभी अंजलि अरोड़ा किसी ना किसी के साथ मुनव्वर का नाम जुड़ता रहा। अब शो जीतने के बाद वह एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए।

नाजिला और आयशा खान से ब्रेकअप के बाद अब मुनव्वर फारूकी की लाइफ में एक और मिस्ट्री गर्ल की एंट्री हुई। दरअसल, मुनव्वर को हाल ही में पार्टी के दौरान एक लड़की के साथ देखा गया। जिसके साथ वह काफी क्लोज नजर आए। दोनों की साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। इसके बाद मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर अपने रिलेशनशिप का हिंट दे दिया।

Munawar Faruqui

दरअसल, मुनव्वर फारूकी की एक लड़की के साथ तस्वीर वायरल हो गई है और वो फिर से रंगे हाथ पकड़े गए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लाल गुलाब इमोजी पोस्ट किया गया। जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों ने कयास लगाए कि वह फिर से रिलेशनशिप में आ गए हैं। अब खुद मुनव्वर ने पोस्ट शेयर कर अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया।

मुनव्वर ने कांच के शीशे की तरफ पोज देते हुए फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "चिल दोस्तों! सिंगल चे।" यानि की मुनव्वर ने अपने पोस्ट से यह साफ कर दिया है कि वह फिलहाल सिंगल हैं और उनके रिलेशनशिप की खबर महज अफवाह थी। खैर ये कोई पहली बार नहीं है जब मुनव्वर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आए हों।

मुनव्वर फारुकी की लव लाइफ तब चर्चा में आई थी जब आयशा खान ने बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड के रूप में प्रवेश किया था और उन पर कई आरोप लगाए। उसने दावा किया कि मुनव्वर उससे और नज़ीला सीताशी को डबल डेट कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि मुनव्वर ने उनका 'इस्तेमाल' किया और शो में आने से पहले उनसे शादी का वादा भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+