बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी को मिली जान से मारने की धमकी, आखिर क्या है मामला?

Munawar Faruqui Death Threat: बिग बॉस 17 के विनर और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एल्विश यादव के बाद अब उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।

मुनव्वर फारूकी को मिली जान से मारने की धमकी
जान का खतरा होने की खबर पाकर मुनव्वर दिल्ली से तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को एक दिन पहले ही सूचना मिली थी कि मुनव्वर फारूकी की जान को खतरा है। उन्हें कुछ लोगों की तरफ से निशाना बनाया जा सकता है।

Munawar Faruqui

एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग के लिए दिल्ली में मौजूद थे मुनव्वर
हालांकि अभी तक ये नहीं पता चल पाया कि आखिर मुनव्वर फारूकी को जान से मारने की धमकी किसकी तरफ से दी गई और किससे उन्हें जान को खतरा हो सकता है। जानकारी के अनुसार मुनव्वर फारूकी कुछ वक्त पहले ही एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग के लिए दिल्ली आए थे।

यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ था फ्रेंडली मैच
बताया जाता है कि उन्हें यहां बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ आईजीआई स्टेडियम में एक फ्रेंडली मैच भी खेलना था। दिल्ली आने के बाद मुनव्वर होटल सूर्या में रुके थे। यहां उनके साथ उनके दोस्त एल्विश यादव भी मौजूद थे।

कुछ शूटर्स ने मुनव्वर के होटल की रेकी की थी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ शूटर्स ने मुनव्वर फारूकी के होटल की रेकी भी की थी। इसके बाद गत 14 सितंबर 2024 को जब मुनव्वर फारूकी और एल्विश यादव एक साथ आईजीआई स्टेडियम में फ्रेंडली मैच खेलने पहुंचे थे तो पीछे से दिल्ली पुलिस भी वहां पहुंच गई। इसके तुरंत बाद ही पुलिस ने मैच रुकवा दिया और स्टेडियम खाली करवा दिया।

दिल्ली से मुंबई रवाना हुए मुनव्वर
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने स्टेडियम की सुरक्षा की बारीकी से जांच की जिसके बाद मैच को दोबारा शुरू किया गया। हालांकि धमकी मिलने के बीच मुनव्वर फारूकी ने बिना वक्त गवाए दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भर दी है। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस की जांच जारी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनव्वर फारूकी सूर्या होटल के पहले फ्लोर पर ठहरे हुए थे, जहां पहुंचकर पुलिस ने उनके कमरे की जांच की है। हालांकि जांच में अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस को ये समझ में नहीं आ रहा है कि मुनव्वर फारूकी को किसने और क्यों जान से मारने की धमकी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+