Bigg Boss: क्या नेशनल टीवी पर बीवी अंकिता को पीटने वाले थे विक्की जैन? घर में मच गया बवाल, सामने आया वीडियो
Vicky Jain and Ankita Lokhande: बिग बॉस के घर में हर दूसरे दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है। विक्की जैन औऱ अंकिता की बात करें तो दोनों के बीच बीते कुछ दिनों से काफी अनबन देखने को मिल रही है। हाल ही में विक्की ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे फैंस भी हैरान हो गए। (वीडियो-नीचे)
शो के लेटेस्ट एपिसोड का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विक्की कुछ कहासुनी के बाद अंकिता के बगल से उठकर चले जाते हैं। विक्की काफी गुस्से में लग रहे हैं। लेकिन उठने से पहले उनकी एक हरकत, जो फैंस को नागवार गुजरी वो ये कि ऐसा लगा जैसे उन्होंने अंकिता पर हाथ उठाया हो।

बता दें कि विक्की की इस हरकत से खुद ऐसा लगा कि अंकिता को भी ये बात खटकी। उन्होंने अपना सिर झुकाया। इतने में अन्य घरवाले भी अंकिता के कान भरने लगे कि ये क्या हो गया। मामला काफी गर्म दिखा। विक्की की इस हरकत पर फैंस भी काफी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
लोगों को गुस्से में विक्की का अंकिता के प्रति ये बिहेवियर बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। कई यूजर्स ने कहा कि ये कैसी हरकत है। अपनी पत्नी को सम्मान दिया जाना चाहिए। ये हमेशा कपल गोल्स देते रहते हैं और यहां घर में क्या कर रहे हैं। अंकिता का रिएक्शन देखने के बाद भी लोग काफी हैरान दिखे थे।
दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में विक्की जैन और अभिषेक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद अरुण भी बातों पर रिएक्शन देने लगे। इसकी वजह से अभिषेक और विक्की बात नहीं कर पा रहे थे। विक्की कई दफा अरुण को चुप रहने को भी कहते हैं।
उधर अरुण के साथ साथ अंकिता भी बीच में बोल रही होती हैं। वे अपनी पत्नी को भी चुप रहने को बोलते हैं। इसके बाद विक्की को इतना गुस्सा आया कि वे वहां से उठ दिये। इस बीच वीडियो में ऐसा लगा मानो विक्की ने अंकिता पर हाथ उठाने की भी कोशिश की और अंकिता काफी डर गईं।
हालांकि, बता दें कि अंकिता ने इस बात पर कोई सफाई नहीं दी कि असल में उन्होंने ऐसा रिएक्शन दिया क्यों। बल्कि अंकिता ने कहा कि ये गलतफहमी थी। विक्की ने उनपर कोई हाथ नहीं उठाया।
यहां देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications