Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी नहीं इस कंटेस्टेंट ने की सबसे ज्यादा कमाई, हर हफ्ते की फीस सुन उड़ेंगे होश
Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले गत 28 जनवरी 2024 को दिखाया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। ग्रैंड फिनाले का एपिसोड बहुत रोमांच से भरा हुआ था। इस बार बिग बॉस 17 के विनर स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) बने हैं। उन्हें जीतने के बाद 50 लाख की प्राइज मनी, चमचमाती ट्रॉफी और एक नई कार मिली है।
बिग बॉस 17 के विनर बनें मुनव्वर फारुकी
आपको बता दें कि बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले एपिसोड को करीब 4 करोड़ लोगों ने लाइव देखा था। मुनव्वर फारुकी ने बिग बॉस 17 की ट्रॉफी उठाई। उनके लिए ये सबसे इमोशनल मोमेंट था। इस दौरान मुनव्वर की बहनें उनके साथ बिग बॉस के मंच पर शामिल हुई थीं। उनकी बहनें भी भाई की जीत पर भावुक हो गई थीं।

मुनव्वर नहीं है सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कंटेस्टेंट
मुनव्वर फारुकी की बहनें चाहती थी कि उन्हें बर्थडे पर बिग बॉस की ट्रॉफी गिफ्ट में मिले जिनके वह हकदार थे। आपको बता दें कि हर साल बिग बॉस के कंटेस्टेंट की फीस की खूब चर्चा होती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीजन में मुनव्वर फारुकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कंटेस्टेंट नहीं हैं।
मुनव्वर ने की 1.2 करोड़ रुपये की कमाई
एक रिपोर्ट के मुताबिक, विनर मुनव्वर फारुकी ने बिग बॉस से 1.2 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने बिग बॉस 17 के घर के अंदर रहने के लिए प्रति सप्ताह 8 लाख रुपये चार्ज किए थे। इसके अलावा उन्हें 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है।
सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट हैं अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे को मिले सबसे ज्यादा पैसे
ऐसे में मुनव्वर फारुकी को शो जीतने के बाद कुल 1.7 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं मुनव्वर ने प्राइज के रूप में एक नई कार भी जीती है। हालांकि, वह सबसे अधिक कमाई करने वाले कंटेस्टेंट नहीं हैं। इस कंटेस्टेंट की गिनती में अभिषेक कुमार या मन्नारा चोपड़ा भी नहीं है। आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बिग बॉस के इस सीजन की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट हैं।
अंकिता लोखंडे की बिग बॉस की फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस के मेकर्स से इस शो में हर हफ्ते के लिए करीब 12 लाख रुपये चार्ज किए थे। ऐसे में उनकी 15 हफ्तों की कमाई लगभग 1.8 करोड़ रुपये हो गए हैं। अंकिता लोखंडे की ये कमाई इनामी राशि समेत मुनव्वर की कुल कमाई से भी ज्यादा है।
अंकिता लोखंडे नहीं जीत पाईं शो
अंकिता लोखंडे और उनके फैंस को लगा था कि वह ये शो जीत जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। शो न जीतने की वजह से अंकिता काफी परेशान और दुखी नजर आईं। उन्होंने सेट से बाहर निकलकर न तो पैपराजी को कोई पोज दिया और ही कोई इंटरव्यू दिया। वह अपनी मां के साथ कार में बैठकर अपने घर के लिए रवाना हो गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications