Bigg Boss 17: 'इस बार दिखेगा दिल, दिमाग और दम', सलमान खान का नया अवतार, प्रोमो वीडियो रिलीज
Bigg Boss 17 Promo: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस' अब अपने 17वें सीजन के साथ लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार नजर आ रहा है। इस बार के 'बिग बॉस 17' को भी बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। ये रिएलिटी शो हर साल आता है और दर्शकों में उमंग भर देता है। खबर है कि 'बिग बॉस 17' जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है और इसी बीच इसकी पहली झलक सामने आ चुकी है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा ऐप ने सलमान खान के शो 'बिग बॉस सीजन 17' का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें भाईजान बताते नजर आ रहे हैं कि इस बार शो की थीम बहुत अलग होने वाली है।
'बिग बॉस 17' का प्रोमो वीडियो रिलीज
'बिग बॉस 17' के मेकर्स इस रिएलिटी शो को शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही शो के होस्ट सलमान खान को मुंबई में इसके प्रोमो की शूटिंग करते हुए देखा गया था और अब शो का पहला प्रोमो वीडियो भी रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो वीडियो की शुरुआत में सलमान खान कहते हैं- इस बार दिल, दिमाग और दम का खेल होगा। इस बार दिखेगा दिल, दिमाग और दम, अभी के लिए प्रोमो हुआ खत्म।

जानें कौन होंगे शो के कंटेस्टेंट्स
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 17' अक्टूबर 2023 से सुरू हो सकता है। हालांकि अभी तक इसके शुरू होने के फाइनल डेट का पता नहीं चल पाया है। लेकिन उम्मीद की जी रही है कि ये शो अक्टूबर 2023 के पहले हफ्तेसे शुरू हो जाएगा। खबर है कि इस बार शो में सिंगल कंटेस्टेंट्स और कपल के बीच में जंग होगी। ऐसे में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों से इस शो में हिस्सा लेने के लिए बात की जा रही है।
कब शुरू होगा ये शो और क्या होगी थीम
'बिग बॉस 17' की थीम को लेकर भी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। इस बार शो का थीम सिंगल्स वर्सेज डबल्स होने वाला है। शो के प्रीमियर की तारीख के बारे में आधिकारिक घोषणा अभी भी नहीं हुई है लेकिन खबर है कि 'बिग बॉस 17' आगामी 20 अक्टूबर 2023 से शुरू हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications