Bigg Boss 17 Finale: मुनव्वर, अभिषेक या अंकिता.. ये कंटेस्टेंट होगा बिग-बॉस का विनर, जो जीतेगा ट्रॉफी!

Bigg Boss 17 Finale: 28 जनवरी 2024 को बिग-बॉस 17 का विनर मिलने वाला है। ग्रैंड फिनाले को बस कुछ ही घंटे बचे हैं। बिग-बॉस 17 के फाइनलिस्ट की रेस में मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी हैं। ऐसे में फैंस सोशल मीडिया पर अपने मोस्ट फेवरेट कंटेस्टेंट को ही शो का विनर बता रहे हैं।

सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर अगर नजर डालें तो बिग-बॉस विनर को लेकर जंग छिड़ गई है। इस लिस्ट में सबसे पहले मुनव्वर फारूकी हैं जो कि इस बार बिग-बॉस के विनर बन सकते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर अभिषेक कुमार चल रहे हैं। लेकिन इस लिस्ट में टीवी की फेवरेट बहू अंकिता लोखंडे तीसरे नंबर पर हैं।

bigg boss 17

अंकिता लोखंडे ने अपने शानदार गेम से हर किसी को इंप्रेस किया है। यहां तक कि उन्होंने शो के दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे कर खूब लाइमलाइट बटोरी। इसकी वजह से एक्ट्रेस को काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी। लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया ट्रेंड्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। जिसकी फैंस को शायद बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी।

वहीं इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मन्नारा चोपड़ा और पांचवे नंबर पर अरुण माशेट्टी हैं। इस लिस्ट में भले ही मुनव्वर फारूकी आगे हैं लेकिन कुछ फैंस उनका समर्थन नहीं कर रहे। कुछ फैंस ये भी दावा कर रहे हैं कि मुनव्वर विनर की रेस से बाहर हो चुके हैं। अगर सोशल मीडिया ट्रेंड्स की मानें तो, फिनाले में मुनव्वर, अभिषेक और अंकिता के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। हालांकि शो के विनर को लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। देखना होगा कि इस बार किसके सिर पर जीत का सहरा सजेगा। फिलहाल इसके लिए फैंस को कुछ देर और इंतजार करना होगा।

बता दें कि, बिग-बॉस का फिनाले शाम 6 बजे शुरू होगा। जिसमें कई सितारे अपनी कॉमेडी और डांस का तड़का लगाने आएंगे। वहीं सलमान खान भी शो के कंटेस्टेंट्स के साथ आखिरी बार मस्ती करेंगे। जानकारी के मुताबिक विक्की जैन भी अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे के लिए परफॉर्म करेंगे। वहीं बिग बॉस के टॉप 5 फाइनलिस्ट परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+