Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: विक्की जैन ने पत्नी अंकिता लोखंडे को किया रोस्ट, मुनव्वर ने घरवालों को धोया

Bigg Boss 17 Episode Day 98: 'बिग बॉस 17' में इस समय घरवालों के बीच घमासान जारी है। कंटेस्टेंट्स एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और जमकप पोल-पट्टी खोल रहे हैं। एक तरफ जहां विक्की जैन और अंकिता लोखंडे का झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहे है, वहीं मुनव्वर फारुकी भी अपने सही फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस के घर में आम जनता की हुई एंट्री
बीते एपिसोड में घर में काफी उथल-पुथल मची रही। जहां एक तरफ घरवालों ने एक-दूसरे को रोस्ट किया, वहीं घर में ऑडियंस की एंट्री हुई। अब उनके फैसले के आधार पर किसी एक कंटेस्टेंट का पत्ता कटने वाला है। वहीं टॉर्चर टास्क रद्द होने के बाद घर में खूब बवाल मचा था। ये बवाल तब और बढ़ गया था जब विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, ईशा मलवीय और आयशा खान बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गई थीं।

ankita lokhande

अंकिता ने ईशा से शेयर की अपने दिल की बातें
बीते एपिसोड की शुरुआत में घर में 'द कपिल शर्मा' शो के स्क्रिप्ट राइटर वंकुश अरोड़ा की एंट्री हुई। उन्होंने सभी घरवालों की उनकी रोस्ट स्क्रिप्ट लिखने में मदद की। वहीं विक्की जैन और अंकिता का एक बार फिर झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद अंकिता लोने लग गईं और अपने इमोशंस के बारे में ईशा से बात करने लगीं।

कृष्णा अभिषेक ने घरवालों को खूब हंसाया
इसके बाद बिग बॉस के घर में लाइव ऑडियंस की एंट्री हुई, जिनके सामने घरवालों को रोस्ट करने का मौका दिया गया। इसी बीच कृष्णा अभिषेक की एंट्री हुई और उन्होंने सबको खूब एंटरटेन किया। फिर सुदेश लहरी की एंट्री हुई और उन्होंने भी घरवालों को खूब हंसाया। सुदेश लहरी ने अभिषेक से लेकर मुनव्वर, अंकिता और विक्की तक को अपने गाने के लहजे में खूब रोस्ट किया। सबने काफी इन्जॉय किया।

अंकिता और मन्नारा ने मुनव्वर को किया रोस्ट
अंकिता की बारी आती है तो वह शुरुआत विक्की के साथ अपने रिश्ते से करती हैं। वह अपने पति विक्की जैन को खूब रोस्ट करती हैं और फिर मुनव्वर को भी लपेटे में ले लेती हैं। अंकिता के बाद मन्नारा की बारी आती है और वह मुनव्वर को जमकर रोस्ट करती हैं। खूब पंचलाइन मारकर उन्हें धोती हैं। सबसे आखिर में मुनव्वर की बारी आती है जिनके रोस्ट का सब लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

मुनव्वर के स्टेज पर आते ही बजीं तालियां
मुनव्वर जैसे ही सेंटर स्टेज पहुंचते हैं, घर में आई जनता तालियां बजाने लगती है और सीटियां मारनी शुरू कर देती हैं। मुनव्वर ने शुरुआत अपनी शायरी से की। वह दोस्त अभिषेक को रोस्ट करते हैं और फिर अरुण को भी टारगेट करते हैं। वह कहते हैं कि अरुण और बिग बॉस में एक कॉमन चीज है और वह है कि दोनों दिखाई नहीं देते। बिग बॉस की आवाज में दम तो है, पर अरुण की आवाज में नहीं।

मुनव्वर फारुकी घरवालों को किया रोस्ट
इसके बाद मुनव्वर फारुकी अपी खास दोस्त मन्नारा चोपड़ा को रोस्ट करते हैं। इसके बाद वो विक्की जैन को लपेटे में लेते हैं। मुनव्वर बोलते हैं कि अंकिता चाहती हैं कि सिर्फ वो ही विक्की की डॉल बनी रहें, जिसके साथ वह खेलें। मुनव्वर आखिर में आयशा को रोस्ट करने के लिए एक शायरी बोलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+