Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: विक्की जैन और मुनव्वर के बीच जमकर हुई हाथापाई, अंकिता ने कही ये बड़ी बात

Bigg Boss 17 Episode Day 96: 'बिग बॉस 17' में इस समय घमासान जारी है। कंटेस्टेंट्स अपना अपान गेम खेल रहे हैंऔर सामने वाले को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। इसी बीच बीते एपिसोड में घर का सामान छुपाने का टास्क शुरू होता है जिसमें विक्की जैन और मुनव्वर फारुकी के बीच गंदी बहस शुरू हो जाती है। दोनों के बीच घमासान लड़ाई शुरू हो जाती है।

मुनव्वर और विक्की की गंदी बहस
बीते एपिसोड में देखा जा सकता है कि मुनव्वर जैकेट में कुछ छुपाते हैं। विक्की को लगता है कि मुनव्वर ने उनका सामान चुराया है। वह उसे मुनव्वर से छीनने लगते हैं, जिसमें वह सोफे से नीचे गिर जाते हैं। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। विक्की बोलते हैं कि मुनव्वर ने उनका राशन चुराया है। इसी पर लड़ाई छिड़ जाती है।

munnawar faruqui,

मन्नारा की बात सुन आपा खो देती हैं अंकिता
दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे अपने दोस्त मुनव्वर से बात करके उन्हें समझाने की कोशिश करती हैं, पर मन्नारा बात ही नहीं करने देतीं। अंकिता आपा खो देती हैं और मन्नारा को पागल बोलने लगती हैं। उधर अरुण की भी भिड़ंत हो जाती है और वह गाली देने लगते हैं।

मुनव्वर और विक्की जैन के बीच होती है हाथापाई
सुबह को मुनव्वर छत पर फेंकी गई बाल्टियों को उतारने की कोशिश करते हैं। अभिषेक उनकी मदद के लिए आते हैं। अंकिता ये देख लेती हैं और विक्की को बाहर बुलाकर लाती हैं। विक्की कंटेस्टेंट मुनव्वर को बोलते हैं कि वह पेड़ पर न चढ़ें, वह गिर जाएंगे और चोट लग सकती है। ऐसे में अभिषेक बीच में आ जाते हैं। विक्की तभी मुनव्वर के हाथ से डंडा खींचते हैं और मुनव्वर नीचे गिर जाते हैं। दोनों के बीच खूब हाथापाई और गाली-गलौच होती है।

मुनव्वर ने कहा- बाहर मेरी 3 गर्लफ्रेंड रहीं
अंकिता लोखंडे अपने दोस्त मुनव्वर के पास क्लियर करने जाती हैं कि उन्होंने उनके लिए विक्की को क्या बोला। अंकिता पूछती हैं कि उन्होंने मन्नारा और आयशा के साथ विक्की का नाम क्यों जोड़ा। इसी पर बहस हो जाती है और मुनव्वर कबूल कर लेते हैं कि बाहर उनकी तीन गर्लफ्रेंड रही हैं। विक्की उनके बारे में बोलेंगे, तो फिर वह भी बोलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+