Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: अंकिता लोखंडे बनीं कैप्टन, विक्की जैन के साथ हुई बहस, राशन टास्क में हेरफेर

Bigg Boss 17 Episode Day 83: 'बिग बॉस 17' के बीते एपिसोड में खूब सारी ड्रामेबाजी और लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला। एक तरफ जहां ईशा मालवीय ने कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार का साथ दिया और समर्थ के खिलाफ आवाज उठाई, वहीं दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का झगड़ा भी देखने को मिला। बीते एपिसोड में कैप्टन बनते ही अंकिता ने सबसे काम करवाना शुरू कर दिया है। इस बीच दोनों की झड़प हो गई।

अंकिता के कैप्टन बनने पर लोगों को हुई आपत्ति
शो शुरू होते ही कैप्टेंसी टास्क पर बातें होने लगी थीं। अंकिता के कैप्टन बनने पर कई लोगों को आपत्ति हुई। आयशा ने मुनव्वर को डांट लगाई और उनसे चिढ़ती भी नजर आईं। वहीं मन्नारा ने फिर से अपना पक्ष दिखाया और कहा कि लोग यहां स्टैंड नहीं लेते हैं। बीते एपिसोड में मन्नारा ने मुनव्वर को लेकर बहुत कुछ कहा।

ankita lokhande

मुनव्वर और मन्नारा की बहसबाजी
मन्नारा ने कहा कि वह मुनव्वर फारुकी से नफरत करती हैं और नहीं चाहती हैं कि वह इस शो को जीते। मन्नारा की बातें सुनकर घरवालों को ऐसा लगा कि वह मुनव्वर से पूरी तरह टूट गई हैं। एपिसोड में मुनव्वर और मन्नारा की बहसबाजी चलती रही। दोनों पुराने मुद्दों को लेकर भी आपस में भिड़ते नजर आए। मन्नारा ने पिछली बातों को उठाकर बताया कि मुनव्वर कहां-कहां उनके साथ खड़े नहीं रहें। मन्नारा ने आयशा की बात को लेकर भी मुनव्वर को धोखेबाज कहा।

अंकिता ने कैप्टेंसी में दिखाई अकड़
अंकिता लोखंडे घर की नई कैप्टन बन गई हैं। इसके बाद से वह एक-एक करके घरवालों को काम बांट रही हैं। इस बीच जब वह अपने पति विक्की के पास आकर उन्हें उनका काम बताती हैं तो वो चिढ़ जाते हैं। अंकिता अपने पति विक्की और अभिषेक को गार्डन एरिया साफ करने के लिए कहती हैं।

अंकिता और विक्की की तीखी बहस
ऐसे में विक्की कहते हैं- जब टाइम मिलेगा तब कर लेंगे। इसके जवाब में अंकिता कहती हैं- कैप्टन की इज्जत कीजिए आप। फिर विक्की आगे कहते हैं- कैप्टन की इज्जत कैप्टन के बर्ताव पर होगी। तू करती क्या है...तुझे आता क्या है। इस बात पर अंकिता लोखंडे को गुस्सा आ जाता है और वह विक्की से कहती हैं- तुझे क्या आता है..गधा है तू।

विक्की कहते है- तू यही कर, तुझे यही आता है
इस बात पर विक्की जैन भड़क जाते हैं और कहते हैं- तू यही कर..तुझे यही आता है। इस पर अंकिता कहती हैं- तुझे क्या आता है इगो दिखाना। यही है तेरी असलियत, जलता है तू मुझसे। फिर दोनों के बीच जमकर बहस शुरू हो जाती है।

घर में अनोखा राशन टास्क
बीते एपिसोड में राशन का टास्क हुआ। अंकिता को अपने हिसाब से बजट बनाना था और घरवालों को आकर अपने पर्सनल के लिए राशन लेना था। सबने बारी-बारी से आकर ऐसा किया और अंत में जो भी राशन बचा वो अंकिता लोखंडे का हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+