Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: मन्नारा और मुनव्वर की हुई गंदी लड़ाई, अंकिता और अभिषेक ने किया ऐसा काम
Bigg Boss 17 Episode Day 68: 'बिग बॉस 17' में इस समय सभी घरवाले एक दूसरे की पोल खोलने में लगे हैं। एक दूसरे के साथ विवाद जारी है और गेम का रूख भी पलटता नजर आ रहा है। पहले घर में एक कैप्टेंसी टास्क हुआ था जिसके दौरान खूब बवाल मचा था। हालांकि ईशा मालवीय घर की कैप्टन बन गई थीं। इसके बाद से ही घर में असली दिक्कत शुरू हो गई है। ईशा के कैप्टन बनते ही सबसे पहले उनके बॉयफ्रेंड और कंटेस्टेंट समर्थ जुरैल ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया है।
मन्नारा ने बिग बॉस से कही ये बात
बीते एपिसोड में दिखाया गया कि समर्थ ने चुपके से एक कैन चुरा ली, जिसके कारण किचन के लिए दिया गया समय बिग बॉस ने खत्म कर दिया। वहीं मन्नारा चोपड़ा बिग बॉस से कहती हैं कि वह अपने इमोशंस पर काबू रखकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं लेकिन उन्हें इस बात का दुख है कि राइडर ने उन्हें नॉमिनेट किया है।

मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी की लड़ाई
इसके बाद मुनव्वर अपनी दोस्त मन्रारा के पास आकर बैठते हैं और पूछते हैं कि उन्होंने उन्हें दोगला कहा तो बुरा लगा। इस पर मन्नारा बोलती हैं कि उन्हें बहुत अच्छा लगा। वह अपने लिए खड़ी हैं। मन्नारा कंटेस्टेंट मुनव्वर से कहती हैं कि वह अपने दोस्तों को जाकर दोगला बोलें और वह आगे से उन्हें ऐसे ही बोलेंगी। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है। मन्नारा, मुनव्वर को काफी कुछ सुनाती हैं। वह सॉरी भी बोलते हैं पर बात बढ़ती चली जाती है।
अभिषेक को खरी खोटी सुनाती हैं ईशा
समर्थ की चोरी की सजा सभी घरवालों को मिलती है। इसी बात पर रात को अभिषेक उन्हें ताना मारते हैं। बीच में ईशा भी कूद पड़ती हैं और वह अभिषेक को दो-चार बातें बोल देती हैं। अभिषेक को बुरा लगता है और वह एक कोने में बैठकर रोने लगते हैं। वहीं ईशा भी रोने लगती हैं। अंकिता उन्हें शांत करवाती हैं। ईशा कहती हैं कि वह अभिषेक और समर्थ के बीच पिस रही हैं।
अंकिता और अभिषेक का हुआ झगड़ा
बाद में अंकिता लोखंडे और अभिषेक के बीच पुराने मुद्दे को लेकर लड़ाई हो जाती है। अंकिता फिर से वही बात ले आती हैं, जो अभिषेक ने विक्की जैन को बोला था कि तुझे लड़की कैसे मिली, पता है। अभिषेक तब अंकिता से बोलते हैं कि वह उस बात को बार-बार सामने न लाएं, नहीं तो अच्छा नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications