Bigg Boss 17 Highlights: मुनव्वर फारूकी को आयशा खान ने किया एक्सपोज, हाथ से गई कैप्टेंसी, मचा बवाल
Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस 17 के बीते एपिसोड में काफी ड्रामा देखने को मिला। शो में जब से आयशा खान की एंट्री हुई तभी से मुनव्वर की उल्टी गिनती शुरू हो गई। आयशा ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड मुनव्वर पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए। नेशनल टेलिविजन पर आयशा ने मुनव्वर की एक-एककर पोल खोली जिसके बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उधर मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे एक बार फिर आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर भद्दे कमेंट्स किए। आइए जानते हैं कि बीते एपिसोड में क्या कुछ हुआ।
बीते एपिसोड की शुरूआत आयशा खान से होती है। जिसमें उन्होंने मुनव्वर पर अन्य लड़कियों के साथ शामिल होने का आरोप लगाया। जिसके बाद रोते हुए मुनव्वर ने उनसे माफी मांगी और एक और मौके की गुजारिश की। आयशा, मुनव्वर से पूछती हैं कि वह उनके साथ टू-टाइमिंग क्यों कर रहे थे। वह उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। इसके बाद आयसा थोड़ी इमोशनल हो जाती हैं और वह कहती हैं कि अब मुनव्वर की माफी को कभी स्वीकार नहीं करेंगी।

इसके बाद मुनव्वर का यह रूप देखकर बाकी घरवाले काफी हैरान रह जाते हैं। वहीं सोफे पर बैठे रोते हुए उन्हें अंकिता लोखंडे चुप कराने आती है। इसके बाद मन्नारा उनके पास आती हैं और कहती हैं कि, 'मैं कई दिनों से नोटिस कर रही हूं कि आप काफी परेशान हैं। अगर कोई बात है तो आप मुझसे शेयर कर सकते हैं।'
मुनव्वर से बातचीत के बार मन्नारा को उनके किस्से सुनकर बड़ा झटका लगा। इसके बाद सब आपस में बैठकर इस बारे में बात करते हैं। तभी मन्नारा कहती हैं कि अंकिता को ये चिंता नहीं है कि मुनव्वर परेशान हैं। उन्हें ये चिंता है कि कैमरे में कैसे दिखेंगे। इसके बाद दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई हो जाती है और एक दूसरे पर भद्दे कमेंट करते हैं।
इसके बाद परेशान मुनव्वर को अभिषेक समझाते हैं कि इन सब बातों को मन से निकालें। इन सबके बीच मुनव्वर के हाथ से कैप्टेंसी छीन ली गई अब घरवालों को नया कैप्टन मिल चुका है। उनकी जगह घरवालों को विक्की जैन को बनाया गया है। आयशा के आने के बाद मुनव्वर का जिस तरह से खेल बिगड़ रहा है उसे देखते हुए क्या वह इस शो को अलविदा कहेंगे। अब ये आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications