Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: मुनव्वर ने अंकिता के आगे टेके घुटने, सलमान खान ने मुनव्वर को लगाई डांट
Bigg Boss 17 Episode Day 61: 'बिग बॉस 17' इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। इस बार वीकेंड के वार पर एक टास्क हुआ। इस टास्क में मुनव्वर ने जमकर अपनी भड़ास निकाली। पिछले काफी समय से कहा जा रहा था कि मुनव्वर फ्रंट फुट पर नहीं खेलते हैं। सलमान और बिग बॉस के समझाने के बाद आखिरकार टास्क में मुन्नवर ने अंकिता के खिलाफ वो सब कहा जो वह फील करते है और पीठ पीछे बात करते हैं।
मुनव्वर ने फिर अंकिता के आगे टेके घुटने
मुनव्वर फारुकी और अंकिता लोखंडे के बीच टास्क के दौरान जमकर बहस भी हुई। हालांकि बाद में उन्होंने एक्ट्रेस के आगे माफी मांगी और दोनों के बीच फिर से सब ठीक भी हो गया। हालांकि अभिषेक ने ताना मारा कि वह पहले दिल तोड़ते हैं और फिर गेम के लिए सॉरी बोलकर सबकुछ ठीक कर लेते हैं।

सलमान खान ने किया टास्क के सही अपराधी को डिकोड
वहीं शुक्रवार के वार में सलमान खान ने सबसे पहले टास्क से जुड़ी बात की। उन्होंने घरवालों से घमंड के घड़े के बारे में बात की। घरवालों के मुताबिक सबसे ज्यादा घमंड अनुराग में हैं। जबकि नील ने खानजादी का नाम लिया और बाकी सभी लोगों ने विक्की जैन का। इस के बाद सलमान ने कहा कि उन्हें मुनव्वर में घमंड नहीं लगा।
मुनव्वर पर भड़के सलमान खान
सलमान खान ने कहा- मुनव्वर को अपने फैंस को अलग वैरिएशन दिखाना है। वह पहले शो जीत चुके हैं उनमें उनका घमंड है। इनको ऐसा लगता है कि एक रियालिटी शो जीतने के बाद वो ये शो भी जीत जाएंगे। तब मुनव्वर ने कहा कि वह पिछले हफ्ते की बात है कि उन्होंने कहा था कि वह अलग तरह से गेम खेलते हैं।
मुनव्वर पर सलमान ने मारा तंज
सलमान खान ने आगे कहा- मुनव्वर एकदम फ्लेट खेल रहे हैं। वह नॉन कमिटमेंट के तौर पर खेल रहे हैं। मुनव्वर ये वो रियालिटी शो नहीं है जहां गरीबी और दुख दर्द दिखाकर सिम्पैथी हासिल कर सके। ये वो शो नहीं है। सलमान खान ने अंकिता लोखंडे की स्पेशल सर्विस वाले मुद्दे पर भी बात की। मगर सलमान ने सवाल उठाया कि अगर बिग बॉस ने उन्हें ये खास सुविधा दी थी तो उन्हें खुद बात करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications