Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: मुनव्वर फारूकी और अंकिता लोखंडे के बीच शुरू हुई नई लड़ाई, घर में नया घमासान
Bigg Boss 17 Episode Day 46: बिग बॉस 17 में इन दिनों घरवालों के बीच खूब लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स अपान अपान गेम खेल रहे हैं और एक दूसरे से विवाद करते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस भी कई बार हिंसा और मार-पिटाई को लेकर सभी कंटेस्टेंट को वॉर्निंग तक दे चुके हैं। वहीं बीते एपिसोड में एक बार फिर घर में अभिषेक, अरुण और तहलका की भयंकर लड़ाई हो गई है। तीनों के बीच हाथापाई तक हो जाती है।
ईशा और अरुण की लड़ाई
आपको बता दें कि इस लड़ाई की शुरुआत ईशा से और अरुण से होती है। दोनों की लड़ाई में बीच में अभिषेक कूद पड़ते हैं। इसी के साथ तहलका भी बीच में आ जाते हैं। ईशा को छोड़कर फिर इन तीनों के बीच में धक्कामुक्की शुरू हो जाती है। तीनों एक दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर देते हैं।

ईशा मालवीय के सोने पर अरुण को आता है गुस्सा
अरुण अलार्म बजने के बाद भी सोते रहने पर ईशा मालवीय को फटकार लगाते हैं। अरुण कंटेस्टेंट ईशा को वॉर्निंग देते हैं कि वह न सोएं लेकिन ईशा उनकी बात को इग्नोर कर देती हैं और कहती हैं- सभी सोते हैं और वे अरुण को भी टारगेट करती हैं। ऐसे में अरुण चिल्लाने लगते हैं। वह कहते हैं- मैं सुबह का अलार्म बजने के बाद कभी नहीं सोया।
अरुण के साथ अभिषेक करने लगते हैं बहस
ईशा और अरुण की बहस के बीच अभिषेक कुमार कूद पड़ते हैं। अभिषेक अरुण को ईशा से आराम से बात करने की सलाह देते हैं। इस पर अरुण भड़क जाते हैं और अभिषेक को इस मामले से दूर रहने के लिए कहते हैं। अभिषेक के साथ बहस होती देख अरुण के दोस्त सनी तहलका भी मैदान में उतर जाते हैं और वह अभिषेक की टी-शर्ट पकड़कर उसे फाड़ने की कोशिश करने लगते हैं।
अभिषेक और अरुण के बीच हाथापाई
लड़ाई-झगड़े के बीच अरुण अभिषेक की गर्दन भी पकड़ लेते हैं और उन्हें तकिए से मारने की धमकी देते नजर आते हैं। वहीं घर के दूसरे सदस्य अभिषेक कुमार का सपोर्ट करते हैं। घर के बाकी सदस्य अरुण और सनी को रोकने की कोशिश करते हैं।
अंकिता लोखंडे-मुनव्वर फारूकी के बीच तीखी बहस
दूसरी तरफ बीते अपिसोड में देखा जाता है कि अंकिता लोखंडे कंटेस्टेंट सना के साथ बात कर रही होती हैं। वहीं मुनव्वर फारूकी बीच में कुछ बोलने लगते हैं। अंकिता अपने दोस्त मुनव्वर को चुप कराती है और कहती हैं- मुनव्वर मैं बात कर रही हूं न। इसके बाद मुनव्वर अंकिता के पास आते हैं और कहते हैं- मैं कुछ बोल रहा था और आपने मुझे काट दिया। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो जाती है जिससे घर का माहौल और ज्यादा गर्म हो जाता है। अंकिता को मुनव्वर पर गुस्सा आ जाता है और वह उस पर चिल्लाने लगती हैं।












Click it and Unblock the Notifications