Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: घर में हुआ नॉमिनेशन टास्क, नावेद के बाद अब अंकिता लोखंडे पर लटकी तलवार

Bigg Boss 17 Episode Day 37: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो में कई सारे ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। घरवालों के बीच लड़ाई जारी है और सभी एक दूसरे के साथ विवाद करते नजर आ रहे हैं। घरवालों ने अपना गेम खेलना शुरू कर दिया है। हाल ही में मिड वीक एविक्शन में नावेद को शो से बाहर किया जा चुका है। वहीं बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में खानजादी और अभिषेक के बीच तीखी लड़ाई देखने को मिली है। खानजादी ने अभिषेक पर अपना गुस्सा निकाला और चिल्लाते हुए उसे घटिया इंसान कहा है।

विक्की जैन-अभिषेक के बीच हुई तीखी बहस
खानजादी से लड़ाई करते हुए अभिषेक और विक्की जैन की भी बहस शुरू हो गई है। खानजादी कहती हैं- विक्की मुझे बीच में मत लाओ। तभी अभिषेक गुस्से में आगबबूला हो जाते हैं। अभिषेक अपने दोस्त विक्की से बात करते हुए कहते हैं- मैं हमेशा तेरे पास आया हूं, लेकिन मेरे पास तू कभी नहीं आया है। इस पर विक्की कहते हैं- अभिषेक तूझे रिश्तों को संभालना नहीं आता है।

bigg boss 17

बिग बॉस के घर में हुआ नॉमिनेशन टास्क
बीते एपिसोड में अरुण ने जिग्ना वोरा को नॉमिनेट करते हुए कहा- इनका कोई मुद्दा नहीं होता है। घर में खोई हुई सी रहती हैं। वहीं नील भट्ट ने समर्थ को नॉमिनेशन में सुरक्षित कर लिया। इसके बाद विक्की जैन के सामने मुनव्वर फारूकी का नाम आता है। हालांकि विक्की कंटेस्टेंट मुनव्वर को सेफ कर देते हैं। वहीं खानजादी के सामने ऐश्वर्या शर्मा का नाम आता है तो खानजादी भी सेफ का ही ऑप्शन चनती हैं।

अभिषेक ने नॉमिनेशन में ईशा को किया सेफ
वहीं मन्नारा चोपड़ा के सामने अरुण का नाम आता है तो वो भी उन्हें सुरक्षित कर देती हैं। फिर तहलका भाई के सामने खानजादी का नाम आता है। तहलका भी खानजादी को सेफ कर देते हैं। इसके अलावा अभिषेक के सामने ईशा का नाम आता है और वो भी सुरक्षित हो जाती हैं। हालांकि ऐश्वर्या शर्मा कंटेस्टेंट तहलका को नॉमिनेट कर देती हैं।

रिंकू धवन ने अंकिता को किया नॉमिनेट
एपिसोड में दिखाया जाता है कि अंकिता लोखंडे अपनी नई दोस्त मन्नारा चोपड़ा को सेफ कर देती हैं। वहीं सना कंटेस्टेंट नील भट्ट को सुरक्षित कर देती हैं। दूसरी तरफ रिंकू के सामने अंकिता लोखंडे का नाम आता है तो वह उन्हें नॉमिनेट कर देती हैं। उधर मुनव्वर फारूकी ने अभिषेक को गेम में सुरक्षित कर दिया है। ईशा शर्मा कंटेस्टेंट विक्की जैन को सेफ कर देती हैं। समर्थ अपनी दोस्त रिंकू को सेफ कर देते हैं। इसी के साथ नॉमिनेशन टास्क खत्म होता है और 5 घरवाले- जिग्ना, सनी, सना, अनुराग और अंकिता लोखंडे इस हफ्ते नॉमिनेट हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+