Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: सलमान खान-कैटरीना कैफ ने किया जबर डांस, जानें क्या रहा एविक्शन का हाल

Bigg Boss 17 Episode Day 27: बिग बॉस 17 में इन दिनों खूब ड्रामेबाजी देखने को मिली। इस बार शो के वीकेंड का वार में कैटरीना कैफ फिल्म टाइगर 3 का प्रमोशन करने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान सलमान खान ने भी अपनी को-एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ जमकर डांस किया। आपको बता दें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' आज यानी 12 नंवबर 2023 को रिलीज हो चुकी है। आज दिवाली के दिन लोगों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। इसी के साथ कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने भी शो में शिरकत की थी।

सलमान-कैटरीना का जबर डांस
इस बार सलमान खान ने वीकेंड का वार में ऐश्वर्या शर्मा और मन्नारा चोपड़ा की जमकर क्लास लगाई। सलमान खान कंटेस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा को फटकार लगाते हुए कहते हैं कि वह नील को इस हद तक धकेल रही हैं कि वह एक दिन अपना संतुलन खो देंगे। इसके बाद सलमान खान ऐश्वर्या शर्मा से पूछते हैं- कितना धैर्य है आप में।

salman khan

सलमान ने ऐश्वर्या शर्मा की लगाई क्लास
सलमान खान आगे कहते हैं- आप जिस तरह से नील पर चिल्लाती हैं वह ठीक नहीं है। सलमान खान ये कहते हुए अपनी बात कहने से नहीं चूकते कि ऐश्वर्या और नील के बीच एक टॉक्सिक रिश्ता बनने जा रहा है। 'बिग बॉस 17' के चौथे हफ्ते में 9 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हुए हैं जिसमें ऐश्वर्या शर्मा, समर्थ जुरेल, अरुण महाशेट्टी, अंकिता लोखंडे, नावेद सोल, मन्नारा चोपड़ा, अनुराग डोभाल, नील भट्ट और सनी आर्य का नाम शामिल है।

दिवाली के अवसर पर कोई नहीं हुआ बेघर
आपको बता दें कि इस वीकेंड का वार में कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं हुआ। सलमान खान ने दिवाली के मौके पर घरवालों को ये खास तोहफा दिया, जिसे सुनकर घरवालों के साथ-साथ दर्शक भी खुश हो गए हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते बिग बॉस के घर से 2 कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+