Bigg Boss 17 Highlights: 9 कंटेस्टेंट्स पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार, शो में होगी 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री
Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस शो में इन दिनों सभी कंटेस्टेंट्स के बीच गहमागहमी मची हुई है। जब भी नॉमिनेशन होता है तो अक्सर खुद को बचाने के लिए कंटेस्टेंट्स तरह-तरह के गेम खेलते हैं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 9 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं।
बिग बॉस 17 में नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, अनुराग डोभाल, अरुण मशेट्टी, सनी आर्या, सामर्थ जुरेल, नावेद सुले और मनारा चोपड़ा शामिल हैं। इन सभी कंटेस्टेंट्स के ऊपर एलिमिशन की तलवार लटक रही है। अब नॉमिनेशन की वजह से बिग-बॉस के घर में हंगामा देखने को मिला।

एक तरफ जहां सभी कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई हो रही हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि जल्द ही इस शो में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। कहा जा रहा है कि ये एंट्री एक कपल की होगी। शो में यूट्यूबर सनी आर्य धमाल मचा रहे हैं. अब शो में उनकी पत्नी दीपिका आर्य एंट्री ले सकती हैं। जो कि सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं।
अगर दीपिका शो में आती हैं तो तीसरे कपल का ऑनस्क्रीन ड्रामा देखने को मिलेगा। इसके अलावा खबर ये भी है कि, शो में यूट्यूबर राघव शर्मा की एंट्री होने वाली है। एक तरफ जहां शो में 9 कंटेस्टेंट्स के सर पर एलिमिशन की तलवार लटक रही है तो वहीं दो वाइल्ड कार्ड एंट्री फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा।
बिग-बॉस के घर में इस वक्त सबसे ज्यादा अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की तू-तू मैं मैं देखने को मिल रही है। दोनों अपने झगड़े की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। खैर इस हफ्ते कौन बिग-बॉस के घर से बेघर होने वाला है इसका खुलासा शनिवार के एपिसोड में होगा।












Click it and Unblock the Notifications