Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: अंकिता लोखंडे ने नील भट्ट को कहा 'डरपोक', घर में मचा हंगामा और फिर......
Bigg Boss 17 Episode Day 18: बिग बॉस 17 में इन दोनों बहुत कुछ देखने को मिल रहा है। हर कंटेस्टेंट्स अपना गेम खेना शुरू कर चुके हैं। घरवालों के बीच जमकर ड्रामेबाजी चल रही है। हर कोई न कोई किसी से लड़ाई कर रहे है या फिर टास्क को लेकर विवाद चल रहा है। जो घरवाले शुरुआत में दोस्त नजर आ रहे थे अब उन्हीं लोगों के बीच हर रोज तीखी बहस हो रही है। बिग बॉस के घर में सभी कंटेस्टेंट को 18 दिन हो चुके हैं। इसी बीच कई लोगों के रिश्ते खराब हुए हैं तो कुछ अच्छी बॉन्डिंग भी देखने को मिली है।
अंकिता और विक्की में हुई तीखी बहस
गत 2 नवंबर के एसिपोड में किचन एरिया में विक्की जैन और उनकी पत्नी अंकिता लोखंडे के बीच बहस हो गई थी। विक्की अपनी पत्नी अंकिता को बोलते हैं- अपने बर्तन साफ कर दिया करो। इतना बोलते ही अंकिता अपने पति पर चिल्लाने लगती हैं। इसके बाद विक्की कहते हैं- तू चूप हो जा, मेरे ऊपर तेज आवाज करके मत बोल। दोनों के बीच बर्तन साफ करने को लेकर बहुत लड़ाई होती है।

नील से ऐश्वर्या शर्मा हो गई हैं नाराज
वहीं बिग बॉस ने नील को बताया कि सना के भेदभाव फैसले के कारण कार्य वापस नहीं लिया गया था। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि विक्की, अंकिता और अभिषेक ने नियमों को सुने बिना ही प्लान करना शुरू कर दिया था। नील ने जैसे ही अपनी पत्नी ऐश्वर्या को ये बात बताई वह नाराज हो जाती हैं और कहती हैं- तू कुछ बोलता क्यों नही इन लोगों को, इसके बाद गुस्से में ऐश्वर्या घर के अंदर चली जाती हैं।
समर्थ और मनस्वी की हाथापाई
किचन में गाढी दाल को पतली करने के लिए मनस्वी उसमें एक ग्लास पानी डाल देती हैं। ये करता देख समर्थ मनस्वी को कहते हैं- ये आपने क्या किया। आपको अकेली को नहीं खानी है। ये दाल हम सभी को ऐसे ही पसंद थी। इतना बोलने के बाद मनस्वी समर्थ को अपशब्द देते हुए कहती हैं- तेरा बना हुआ पोहा भी खराब गया है। इसके बाद मनस्वी और समर्थ एक-दूसरे से हाथापाई करने लगते हैं।
फूट फूटकर रोने लगीं मन्नारा
दूसरी तरफ कंटेस्टेंट मन्नारा अचानक ही रोने लगती हैं और कहती हैं- बिग बॉस मुझे कंफेशन रूम में आना है और मुझे ये शो एग्जिट करना है। मन्नारा अचानक ही बहुत इमोशनल नजर हो जाती हैं। सभी घरवाले मन्नारा को समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन वह शो से बार निकलने के लिए बिग बॉस से रिक्वेस्ट करती रहती हैं।
नील भट्ट पर चिल्लाईं अंकिता
नील भट्ट टास्क जीत जाते हैं और विक्की जैन को चिढ़ाने लगते हैं, जिसे सुनकर विक्की की पत्नी अंकिता नील से कहती हैं- डरपोक की तरह क्यूं बोल रहे हो। इतना सुनते ही ऐश्वर्या भी अपने पति का बचाव करते हुए चिल्लाती है और अंकता से कहती है- हिम्मत है तो आप भी सामने आकर बोलो ना कि नील भट्ट् से नफरत करती हो। इतना सुनने के बाद अंकिता बोलती हैं- मैं तुम्हारी तरह फट्टू नही हूं। इसके बाद ऐश्वर्या और अंकिता के बीच भी लड़ाई हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications