Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: राशन टास्क में घरवाले हुए फेल, अंकिता ने विक्की के लिए रखा करवाचौथ का व्रत
Bigg Boss 17 Episode Day 17: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो के शुरुआत के कुछ दिनों के अंदर ही कंटेस्टेंट्स ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। घरवाले अपना अपना गेम खेल रहे हैं और ऐसे में एक दूसरे के साथ जमकर विवाद भी हो रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच खूब झगड़े देखने को मिल रहे हैं। दो हफ्ते के बाद अब शो में राशन के लिए पहला टास्क हुआ है।
राशन टास्क में सभी घरवाले हुए फेल
गत 1 नवंबर को हुए एपिसोड में राशन टास्क दिखाया गया। इस टास्क में सभी घरवालों को अपने-अपने कमरों के लिए राशन लेना था। टास्क शुरू होते ही सभी लड़ते-झगड़ते नजर आए। मुनव्वर फारुकी और नील भट्ट के बीच भी टास्क को लेकर जमकर झगड़ा हुआ। सभी घरवाले इधर से उधर भागने लगे। तभी बिग बॉस को गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा- आप सब लोग कर क्या रहे हैं।

राशन को लेकर अंकिता लोखंडे हुईं परेशान
राशन टास्क के बीच में ही बिग बॉस बोलते हैं- क्या हो गया है आप लोगों को। टास्क नहीं पता है क्या। मैं इस कार्य को आगे नहीं बढ़ा रहा हूं और यहीं रोकता हूं। ये सुनकर सभी घरवाले उदास और परेशान हो गए। वहीं अंकिता लोखंडे उदास होकर बिग बॉस से कहती हैं कि घर में खाना नहीं है।
अंकिता ने विक्की जैन के लिए रखा करवाचौथ का व्रत
गत 1 नवंबर के एपिसोड में बिग बॉस के घर के अंदर करवाचौथ का त्योहार भी दिखाया जाता है। अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। इस दौरान एक्ट्रेस ने रेड कलर की साड़ी पहनी और विक्की जैन ने डार्क ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी थी। अंकिता रेड साड़ी में बहुत ही अच्छी दिख रही थीं। इस कपल ने बिग बॉस के घर में करवा चौथ का व्रत पूरे विधि-विधान से पूरा किया।
बिग बॉस के घर में करवा चौथ सेलिब्रेशन
बिग बॉस 17 में करवाचौथ का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। वहीं कंटेस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा ने अपने पति नील भट्ट के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था और चांद को देखकर अपना व्रत तोड़ा। बिग बॉस 17 के घर में करवा चौथ का सेलिब्रेशन वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications