Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: सलमान खान ने लगाई विकी जैन की क्लास, रोते-रोते अंकिता लोंखडे का हुआ बुरा हाल

Bigg Boss 17 Episode Day 12: बिग बॉस 17 इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। घरवालों ने पिछले 12 दिनों में ही एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए हैं और जमकर बहस भी की है। सारे कंटेस्टेंट ने अपना गेम बढ़िया तरीके से खेलना शुरू कर दिया है। लोग घर में जमकर ड्रामेबाजी कर रहे हैं और लड़ाई भी जारी है। गत 27 अक्टूबर 2023 एपिसोड में अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा के बीच तीखी बहस हुई थी।

अभिषेक-मन्नारा के बीच हुआ घमासान
अभिषेक कुमार ने मन्नारा चोपड़ा को बोला- तुम परिणीति चोपड़ा की डुप्लीकेट हो। अभिषेक की इस बात को सुनते ही मन्नारा का पारा हाई हो गया और उन्होंने अभिषेक को गुस्से में कहा- ईशा ने तूझे छोड़ दिया है। वहीं मन्नारा के बार-बार मना करने के बाद भी अभिषेक रुकते नहीं और झगड़ा करने लगते हैं। वहीं देखते ही देखते मन्नारा और अभिषेक के बीच हाथापाई होने लगती है।

salman khan

सलमान खान ने अनुराग की लगाई क्लास
आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में अनुराग ने शिकायत की थी कि उनके साथ इस शो में भेदभाव किया जा रहा है। इसी बात को लेकर गत 27 अक्टूबर के एपिसोड में सलमान खान ने अनुराग की जमकर क्लास लगाई। सलमान खान ने कहा- आप ऐसा क्या कर रहे हैं जो हम आपको टीवी पर दिखाएं। आप इस घर में सोने के अलावा कुछ और नहीं करते हैं। वहीं नील और अनुराग के बीच सलमान खान ने डांस भी करवाया जिसमें अनुराग सही से डांस भी नहीं कर पाते हैं।

सलमान खान ने अभिषेक को लगाई फटकार
शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा से पूछते हैं कि किसने इसको डुप्लीकेट परिणीति बुलाया। इस पर अभिषेक कहते हैं- मैं इसे ट्रिगर कर रहा था। ये सुनते ही सलमान खान अभिषेक से कहते हैं- तुम मेरे फैन हो सकते हो लेकिन मैं ऐसी हरकत नहीं करता हूं। रियल लाइफ में जूते पड़ेंगे जूते।

अंकिता लोखंडे-विकी जैन के रिश्ते पर सलमान की नसीहत
सलमान खान कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे से कहते हैं- आप हमेशा टेलीविजन पर लीड करती आईं है, तो अब आप अचानक ईशा और विकी के भाई-बहन वाले ड्रामे में एक दोस्त का किरदार कैसे अदा कर रही हैं। आप यहां पर अपना व्यक्तित्व खोने आई हैं कया। आपने अपने पति विकी के साथ आने का फैसला किया और आपके यही पति खानजादी से कहते हैं कि वो आपसे लड़े।

विकी जैन को पड़ी सलमान खान की डांट
सलमान खान आगे कहते हैं- प्यार दिया, पैसा दिया, दिल दिया, प्यार आपने ही दिया है क्या विकी। इसके बाद विकी जवाब देते हुए कहते हैं- वो तो बस मैंने मजाक में बोला था। उनकी बात को टोकते हुए सलमान कहते हैं- मजाक में नहीं कहा था। इसके बाद अकिंता लोखंडे इमोशनल हो जाती हैं। सलमान खान आगे कहते हैं- विकी अगर आप अपनी पत्नी के साथ शो में आए हैं तो थोड़ा रिश्ते की इज्जत भी रखो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+