Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: मुनव्वर फारुकी-मन्नारा चोपड़ी की दमदार जर्नी, घर में आए रोहित शेट्टी

Bigg Boss 17 Episode Day 104: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। आगामी 28 जनवरी 2024 (रविवार) को शो का ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा और लोगों को पता चलेगा कि आखिर इतने दिनों बाद कौन विनर होगा। फिलहाल शो में आखिरी बचे 5 कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, अरुण श्रीकांत माशेट्टी, मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी की जर्नी दिखाई जा रही है।

मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा की बिग बॉस जर्नी
बीते एपिसोड में मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा की बिग बॉस जर्नी दिखाई गई। मुनव्वर ने जनता के सामने शायरी भी सुनाई तो मन्नारा को बिग बॉस ने अपना दोस्त बताया। अपनी प्यार, दोस्ती और धोखेबाजी से भरी जर्नी देख दोनों कंटेस्टेंट्स इमोशनल हो गए थे। इसके अलावा घर में रोहित शेट्टी आए और अपने साथ इल्जामों की पूरी लिस्ट भी लेकर आए थे।

bigg boss season 17

बिग बॉस ने मन्नारा के साथ किया मजाक
बीते एपिसोड में बिग बॉस ने मन्नारा चोपड़ा के साथ मजाक किया। उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण उनका वीडियो प्ले नहीं हो पाएगा। ये सुनकर मन्नारा मासूम बच्चे की तरह बोलने लगीं कि उन्हें देखनी है। फिर बिग बॉस ने उन्हें गार्डन एरिया में जाने के लिए कहा। जाते-जाते मुनव्वर ने उनसे कहा कि ऑडियंस को भी बोलने देना, इस पर बिग बॉस बोले की ये वाली हिदायत वाकई अच्छी थी।

खुशी से चिल्लाने और डांस करने लगीं मन्नारा
लाइव ऑडियंस के सामने पहुंचते ही मन्नारा खुशी से चीखने-चिल्लाने लगीं। मन्नारा ने खुश होकर डांस भी किया। इसके बाद बिग बॉस ने उनसे पूछा कि वाइब कैसी लगी? मन्नारा ने बोला कि फैंस के प्यार के बिना वो कुछ भी नहीं हैं। फिर बिग बॉस ने कहा- मन्नारा चोपड़ा, इस मोहल्ले में आने वाली पहली सदस्य। चोपड़ा फिल्म लेगेसी वाला ये सरनेम लेकर इस शो में आना, जहां आपको 24 घंटे देखा और जज किया जाता है। कहीं से भी आसान काम नहीं था। दोस्तों ने उनका इम्तिहान लिया, उन पर उंगलियां उठाई।

मुनव्वर फारुकी के साथ बिग बॉस ने ली फिरकी
मन्नारा चोपड़ा के आने के बाद बिग बॉस ने कहा कि आज की प्रक्रिया यहीं खत्म होती है, जिसके बाद घरवालों ने बोला कि 104 दिन हो चुके हैं और वो उन्हें अच्छे से जानते हैं। इसके बाद बिग बॉस ने मन्नारा से कहा कि एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आया है। ये सुनकर मन्नारा बोलती हैं- मेरी तो तौबा हो गई है वाइल्ड कार्ड एंट्री से। मुनव्वर कहते हैं कि अगर ऐसा हुआ तो वो निकल जाएंगे, फिर बिग बॉस उन्हें गार्डन एरिया में जाने के लिए कहते हैं, जहां लाइव ऑडियंस उनका इंतजार कर रही है।

मुनव्वर फारुकी की इमोशनल जर्नी
बिग बॉस ने मुनव्वर फारुकी के लिए शायरी अर्ज की और इसी के साथ उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडियन की जर्नी को दिखाना शुरू किया। जर्नी में पहले उनके मस्ती भरे अंदाज को दिखाया गया। फिर शायराना अंदाज और फिर कंटेस्टेंट्स संग भिड़ते मुनव्वर को दिखाया गया। उनकी जर्नी में कॉमेडी, प्यार, सस्पेंस, शायरी, अप्स, डाउन, सही, गलत, दोस्ती, धोखेबाजी, सबकुछ देखने को मिला।

घर में आए रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी घर में आते हैं। कंटेस्टेंट्स सोचते हैं कि वो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' के लिए आए हैं, लेकिन फिर वो बताते हैं कि वो पूरे सीजन से जुड़े सवाल पूछेंगे। वो अंकिता पर इल्जाम लगाते हैं कि जब प्रेस आई थी, तब आपने आसानी से मन्नारा और विक्की को खाई में धकेल दिया था। लड़कियों से हंस-हंसकर बातें करना विक्की की आदत हो सकती है तो फिर लड़कों से हंस-हंसकर बातें करना मन्नारा की आदत नहीं हो सकती, वो चिढ़ाना कैसे हो गया।

ac
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+