मुनव्वर फारूकी की जीत से शॉक्ड थीं अंकिता लोखंडे! बताया क्यों किया मीडिया को इग्नोर, बोलीं- 'अगर मैं रुक
Ankita Lokhande Bigg Boss 17 Result: बिग-बॉस 17 में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन के साथ झगड़ा कर शो में खूब लाइमलाइट बटोरी। यही वजह है कि वह टॉप 5 की लिस्ट में शामिल थीं। फैंस को उम्मीद थी कि इस बार बिग-बॉस की ट्रॉफी अंकिता जीतेंगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और मुनव्वर फारूकी शो के विनर बनें।
बिग-बॉस 17 के फिनाले में जब अंकिता लोखंडे बाहर हो गईं तो उन्होंने मीडिया को कोई अपना रिएक्शन नहीं दिया। इस दौरान उनका चेहरा काफी उतरा हुआ था। लोगों को लगने लगा कि मुनव्वर की जीत से एक्ट्रेस काफी ज्यादा चिढ़ गई हैं। इसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। अब एक इंटरव्यू के दौरान अंकिता ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे ने बताया कि फिनाले की रात आखिर किस वजह से उनका चेहरा उतरा हुआ था। एक्ट्रेस ने कहा, मैं बिग-बॉस के नतीजे से जरा भी निराश नहीं थी। हम ये साफ कर दूं कि हम 4 दिनों से शूटिंग में लगातार बिजी थे। इस वजह से फिनाले में मेरी काफी ज्यादा तबीयत खराब हो गई थी।
अंकिता ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा कि, 'उस वक्त मेरी हालत बहुत ही ज्यादा खराब हो गई थी और मै सिर्फ घर जाना चाहती थी। क्योंकि फिनाले का जो लुक और आउटफिट मैंने पहना था वह काफी हैवी था। इसलिए मैं चाहती थी जल्द से जल्द घर जाऊं और सो जाऊं। मैं अगर वहां रुकती तो मुझे उल्टियां होने लगती। इसलिए मैं वहां से तुरंत चली गई थी।'
अंकिता ने आगे यह भी बताया कि वह मुनव्वर की जीत से अपसेट नहीं थी। लेकिन ट्राफी मिलने की उन्हें काफी ज्यादा उम्मीद थी। एक्ट्रेस ने कहा, 'हां मुझे हैरान हुई थी। क्योंकि जब आपको पता है कि लोग बाहर हैं जो आपको प्यार करते हैं और इतने सालों से आप इंडस्ट्री में हो। तो थोड़ा सा मुझे हैरानी हुई। लेकिन जो जीता वो इस लायक हैं।'












Click it and Unblock the Notifications