क्या अंकिता ने हमेशा के लिए विक्की जैन से तोड़ा रिश्ता? नेशनल टीवी पर कहा- 'मैं जा रही हूं तेरी जिंदगी से...'
Ankita Lokhande Vicky Jain: बिग-बॉस 17 में जब से विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की एंट्री हुई है आए दिन दोनों के बीच लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। लेकिन अब दोनों के रिश्ते में कड़वाहट बढ़ती ही जा रही है। खासतौर से जब से फैमिली वीक हुआ है ऐसा लग रहा है कि अंकिता लोखंडे को विक्की जैन की मां की बातें काफी ज्यादा परेशान कर रही हैं।
बिग-बॉस 17 में जब से अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मां की एंट्री हुई है तब से दोनों के रिश्ते में दूरियां और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। अब अंकिता ने पति विक्की जैन को एक बार फिर अलग होने की बात कह दी जिसके बाद एक्ट्रेस रोते हुए नजर आईँ। अंकिता की बातों से ऐसा लग रहा है कि वह अपनी सास की बातों से काफी नाराज हैं।

बिग-बॉस 17 के प्रोमो में देखा जा सकता है कि विक्की जैन गार्डन में बैठकर आराम कर रहे होते हैं तभी अंकिता उनसे झूठे बर्तन धोने को कहती हैं। इस दौरान विक्की को अंकिता पर गुस्सा आता है और वह कहते हैं कि, 'आप मुझे बोल नहीं सकती आप कैप्टन नहीं हैं।' तभी गुस्से में अंकिता कहती हैं, 'ये कौनसी तमीज है बात करने की।'
इसके बाद विक्की रसोई में बर्तन धोने जाते हैं और उस दौरान वह अंकिता को खूब सुनाते हैं। विक्की अंकिता से कहते हैं कि, 'आप मुझे क्यों याद दिला रही हो आप कैप्टन नहीं हो। आपने हमेशा की तरह एक बार फिर लाइन क्रॉस कर दी। घर में कुछ ही लोग हैं और आपने मुझसे अच्छे से बात ही नहीं करनी होती। अब आप मुझसे भी उम्मीद मत करना की मैं भी ढंग से बात करूं।'
विक्की जैन की ये हरकत अंकिता को पसंद नहीं आती और वह गुस्से में एक बार फिर अपने पति पर चिल्लाती हुई नजर आईं। एक्ट्रेस विक्की से कहती हैं कि, 'आपको पता नहीं क्या हो गया है मुझसे झगड़ते ही रहते हो। मैं तुझसे अब कभी बात नहीं करूंगी मुझे माफ कर दे। मैं अब हमेशा के लिए तेरी जिंदगी से जा रही हूं अब अपना देख लो।' एक्ट्रेस की इन बातों से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि घर से बाहर जाकर अंकिता ने विक्की से अलग होने का मन बना लिया है।
नेशनल टीवी पर यूं अंकिता के अलग होने वाली बात सुनकर फैंस काफी हैरान हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि शो के बाद दोनों का तलाक हो जाएगा। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब अंकिता और विक्की के बीच इस तरह का झगड़ा हुआ हो। इससे पहले भी कई बार शो में दोनों ने अलग होने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications