मुसीबत में पड़े 'बिग बॉस 16' के विनर और मशहूर रैपर एमसी स्टैन, 90 लाख सब्सक्राइबर्स वाला यूट्यूब चैनल हुआ हैक
MC Stan Youtube hacked: टेलीविजन के सबसे चर्चित और कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, शो के 16वें सीजन के विनर यानी एमसी स्टैन को लेकर खबरे हैं कि उनका यूट्यूब अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी खुद एमसी ने दी है।
एमसी स्टैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा- फैंस किसी ने मेरा यूट्यूब हैक कर लिया है। मुझे नहीं मालूम कि क्या सीन है। सब्र करो थोड़ा।

एमसी स्टैन ने इसके बाद एक स्टोरी भी अपने फैंस के साथ शेयर की। स्टोरी में उन्होंने लिखा कि उनके यूट्यूब वीडियो पर एक क्यूआर कोड शो हो रहा है। एमसी ने अपने फैंस से अपील की है कि इस क्यूआर पर मत जाना क्योंकि कुछ स्कैम भी हो सकता है। पब्लिक लिंक पर भी क्लिक मत करना।
बताते चलें कि यूट्यूब पर एमसी स्टैन के 90 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। ऐसे में इस बड़े चैनल का हैक हो जाना अपने आप में काफी परेशानी वाली बात है। एमसी स्टैन के फैंस इस खबर के सामने आने के बाद काफी परेशान नजर आ रहे हैं।
बताते चलें कि एमसी स्टैन एक रैपर और सिंगर हैं। एमसी का असली नाम अल्ताफ शेख है और वे पुणे के रहने वाले हैं। एमसी स्टैन की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। MC का पूरा बचपन बेहद गरीबी में बीता मगर आज वे काफी पॉपुलर हैं। एमसी के गाने आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं।
एमसी की बात करें तो लोग उनके लिए दीवाने हैं। एमसी के रैप सॉन्ग लोगों को बेहद पसंद आते हैं। बिग बॉस 16 में एमसी ने शो जीतकर फैंस के दिलों में खास जगह बनाई।












Click it and Unblock the Notifications