'इस एक्सपायर्ड माल पर खर्च करता कौन होगा', अर्चना की बकवास पर भड़का टीना का परिवार, इंटरनेट पर लिखी ये बात

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के हालिया एपिसोड में अर्चना गौतम ने टीना दत्ता के कैरेक्टर को लेकर हर वो बात कही जो नेशनल टेलीविजन पर शायद ही कोई किसी महिला के लिए कह सकता हो।

bigg boss 16

Bigg Boss 16: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। पिछले कुछ समय से बिग बॉस के घर में काफी उथल पुथल मची हुई है। कंटेस्टेंट अर्चना गौतम ने तो कई बार अपनी हद ही पार कर ली है। एक बार उन्होंने अपने को कंटेस्टेंट विकास मानकतला पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया तो कभी उनकी मर्दानगी को लेकर सवाल भी पूछ लिया। अर्चना गौतम के बड़बोलेपन से हर कोई वाकिफ है। एमसी स्टैन से लेकर विकास मानकतला तक, 'बिग बॉस' हाउस में अर्चना ने हर किसी को अपनी बकवास बातों का शिकार बनाया है। वह हर रोज किसी न किसी पर भड़कती रहती हैं। हाल ही के एपिसोड में एक आयरन को लेकर शुरू हुई लड़ाई में अर्चना गौतम ने टीना दत्ता को काफी बुरा-भला कहा। टीना के कैरेक्टर को लेकर भी अर्चना ने कई सवाल खड़े किए।

अर्चना ने टीना को कही ऐसी बात

आपको बता दें कि बिग बॉस 16 के हालिया एपिसोड में अर्चना गौतम ने टीना दत्ता के कैरेक्टर को लेकर हर वो बात कही जो नेशनल टेलीविजन पर शायद कोई किसी महिला के लिए नहीं सुनना चाहेगा। वैसे तो टीना ने अर्चना के बकवास को इंग्नोर करना सही समझा लेकिन टीना के परिवार को उनकी बोली काफी खटक रही है। टीना की टीम और परिवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट अर्चना गौतम को जमकर लताड़ लगाई है।

आयरन को लेकर शुरू हुई थी बहस

आयरन को लेकर शुरू हुई थी बहस

एक आयरन के लिए शुरू हुई इस लड़ाई में कंटेस्टेंट सौंदर्या ने भी आग में घी डालने का काम किया। जब शुरुआत में सौंदर्या झगड़े के बीच में कुदीं तब निमृत कौर ने उन्हें ऐसा करने से मना किया था लेकिन बावजूद इसके अर्चना के हर उटपटांग बात में सौंदर्या उनका साथ देती नजर आई थीं। एक छोटी बात पर देखते ही देखते घर का माहौल तेजी से गर्म हो गया।

टीना पर भड़कीं अर्चना गौतम

टीना पर भड़कीं अर्चना गौतम

एपिसोड के अनुसार जब अर्चना गौतम वॉशरूम में थीं, तब उन्होंने साजिद से कहा था कि जो भी स्टीम आयरन लेकर गया है वापस रख दे। इसपर शिव ने बताया कि उन्होंने आयरन टीना को दिया था। बाद में अर्चना टीना से आयरन रखने को कहती हैं, जिस पर शालीन उन्हें जवाब देते हुए कहते हैं कि अर्चना खुद आकर ले जाएं। बस, फिर क्या था अर्चना इस बात पर चिढ़ जाती हैं और कहती हैं कि जो लेकर गया है वही रखेगा। वहीं टीना कहती हैं कि आयरन वह लेकर नहीं गई थीं और शालीन भी इसे वॉशरूम में नही रखेगा। तब ये सभी लोग आपस में चिल्लाना शुरू कर देते हैं और ये लड़ाई काफी देर तक चलती है।

अर्चना ने टीना को कहा- चोर है ये

अर्चना ने टीना को कहा- चोर है ये

इस सारे झगड़े के बीच टीना दत्ता कहती हैं- अर्चना सुबह-सुबह सबके पीछे पड़ जाती है। टीना की इस बात पर अर्चना का गुस्सा आ जाता है और वह कहती हैं- टीना चोट्टी, सबको पता है तुम चोर हो। तुम्हे चोरी की आदत है। घर वालों के समझाने के बावजूद अर्चना कंटेस्टेंट टीना दत्ता को उल्टा-सीधा बोलने लगती हैं। अर्चना आगे कहती हैं- यह बॉयफ्रेंड के पैसे भी चुराती होगी। इस पर सौंदर्या ने अर्चना की हां में हां मिलाते हुआ कहा था- मुझे तो लगता है ये खर्च करवाती होगी। फिर अर्चना टीना की उम्र का मजाक उड़ाते हुए कहती हैं- यह अपने आप को 16 साल की समझती है। इस एक्सपायर्ड माल पर खर्च करता कौन होगा? बॉयफ्रेंड भी अंकल जैसे ही होंगे।

टीना के परिवार का रिएक्शन

इस पूरे वाक्या पर अब टीना दत्ता के परिवार ने अपना रिएक्शन दिया है। आपको बता दें कि टीना दत्ता के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी टीम और परिवार के तरफ से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट को पढ़कर साफ पता चल रहा है कि यह किसके लिए और किस बारे में लिखा गया है। पोस्ट में टीना के कैरेक्टर पर उठाए गए सवालों का सीधा जवाब दिया गया है। इस पोस्ट में लिखा है- कहते हैं कि यह पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अवसर की समान दुनिया कभी नहीं रही, लेकिन समय बदल गया है। लेकिन क्या हम बदले हैं? नेशनल टेलीविजन पर, एक महिला दूसरी महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कर रही हैं और उनकी पीठ पीछे उनके चरित्र की हत्या कर रही हैं।

सफल महिला को हमेशा नीचे क्यों खींचा जाता है

पोस्ट में आगे लिखा गया है- एक सफल महिला को हमेशा नीचे क्यों खींचा जाता है? क्यों कहा जाता है कि कोई है बाहर जो उसे ब्रांडेड चीजें दिलाता है। इसका क्या मतलब है? क्या वह महिला इसे खुद नहीं खरीद सकती है? क्या वह अपने लिए हर वो चीज नहीं खरीद सकती जो वह चाहती है। क्या हर वह लड़की जिसकी अलमारी में ब्रांडेड आइटम हैं, कोई पुरुष उसके लिए खरीद रहा है? इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- हर सफल महिला के पीछे उसका साथ देने वाली दूसरी महिलाओं का जमावड़ा होता है। टीना को सपोर्ट करने वाली महिलाओं की टीम की ओर से, लेट्स राइज टुगेदर।

Recommended Video

    Bigg Boss 16 Live: Tina vs Archana Fight, Priyanka ने खोली Sajid Khan की पोल | Abdu Rozik, MC Stan

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+