Bigg Boss 16: इस बात को लेकर निमृत कौर ने अर्चना गौतम को जान से मारने की दी धमकी, शिव ने लगाई शालीन की क्लास

Bigg Boss 16: टास्क के दौरान निमृत कौर को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने अर्चना गौतम को जान से मार डालने की धमकी दे दी। इतना ही नहीं, शिव ठाकरे और शालीन भनोट के बीच भी जमकर बहसबाजी देखने को मिली।

bigg boss 16

Bigg Boss 16: टीवी का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 16 अब अपने फिनाले एपिसोड की तरफ बढ़ रहा है। जल्द ही ये शो समाप्त होने वाला है। ऐसे में सभी घर वाले अपना असली रंग दिखाने में लगे हुए हैं। इन दिनों घर में खूब ड्रामा चल रहा है। सभी कंटेस्टेंट् आरोप-प्रत्यारोप का गेम खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं फिलहाल प्राइज मनी को लेकर भी घरवालों के बीच तगड़ा बवाल हो रहा है। आपको बता दें कि आगामी 12 फरवरी को बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। उससे पहले ही घर में भयंकर टास्क हुआ, जिसके बाद सब एक दूसरे को जवाब देते नजर आए। अर्चना गौतम ने टास्क के दौरान जमकर अपनी खुन्नस निकाली। वहीं निमृत कौर कंटेस्टेंट अर्चना पर इस तरह भड़कीं कि उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

निमृत ने अर्चना को जान से मारने की दी धमकी

नए प्रोमो वीडियो के अनुसार इन सब चीजों को लेकर इस बार शुक्रवार के वार में करण जौहर सब घरवालें की जमकर क्लास लगाएंगे। आपको बता दें कि टास्क के दौरान निमृत कौर को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने अर्चना गौतम को जान से मार डालने की धमकी दे दी। इतना ही नहीं, शिव ठाकरे और शालीन भनोट के बीच भी जमकर बहसबाजी देखने को मिली।

करण जौहर घरवालों की लेंगे क्लास

वहीं बिग बॉस 16 के नए प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान खान की जगह करण जौहर घरवालों की क्लास लेंगे। वह घरवालों से लिविंग एरिया में मिलेंगे और शालीन भनोट से पूछेंगे कि क्या शिव एक बुली हैं। वहीं शालीन जवाब में हां कहेंगे और शिव को काफी अग्रेसिव बताएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिव के पास शालीन जाते हैं अपनी सफाई देने के लिए तो शिव उन्हें कहते हैं नकली मत बन। ये सारी चीजें नहीं करनी है इसीलिए तेरे को सब फेक बोलते हैं।

अर्चना गौतम और निमृत कौर की बहस

अर्चना गौतम और निमृत कौर की बहस

पिछले एपिसोड में हुए टास्क में अर्चना गौतम ने जमकर हल्दी और सर्फ का इस्तेमाल किया था और निमृत, स्टैन और शिव की आंखों में इन्हें डाला था, जिसके बाद उनकी आंखों का बुरा हाल हो गया था। उन्हें डॉक्टर के पास तक जाना पड़ा था। प्रोमो में दिखाया जाता है कि शिव ठाकरे और निमृत कौर दोनों एक-एक आंख पर पट्टी लगाए लेटे रहते हैं। ऐसे में गु्स्से से भरी हुईं निमृत कौर कहती हैं- मन तो कर रहा कि अर्चना को मार डालूं।

निमृत ने कहा- मैं अर्चना से परेशान हूं

तभी अर्चना वहां आ जाती हैं और पूछती हैं कि क्या बताया डॉक्टर ने। इस पर बिग बॉस 16 की कैप्टन निमृत कौर कहती हैं- इस वक्त मैं एकदम परेशान हो गई हूं तुमसे। अर्चना कहती हैं- निमृत जो तुम्हारे चेहरे पर हुआ है, वो हमारे चेहरे पर भी हुआ है और प्रियंका के चेहरे पर भी हुआ है। तो कोई इतनी बड़ी डील नहीं है।

अर्चना ने कहा- ये सब एक्टिंग है

अर्चना ने कहा- ये सब एक्टिंग है

इस बात को सुनकर निमृत को और ज्यादा गुस्सा आ जाता है और वह कहती हैं- फिर सिर क्यों नहीं फोड़ देते। बोतल उठाओ और सिर पर मार दो। निमृत की ये बात सुनकर अर्चना कहती हैं- इतना ही था तो शुरुआत ही कर देते न कल। तुम कुछ ज्यादा ही एक्टिंग कर रही हो। बाकी सब कुछ बिल्कुल ठीक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+