Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर से बाहर हुईं मान्या सिंह, कहा- मैं इसके लिए मानसिक रूप से थी तैयार

Bigg Boss 16: मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह बिग बॉस 16 में हिस्सा लेने वालीं कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। केवल तीन सप्ताह के अंदर ही बिग बॉस 16 में मान्या का सफर समाप्त हो गया।

Bigg Boss 16: इन दिनों टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' सुर्खियों में छाया हुआ है। इस शो में बतौर कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुए फिल्म डायरेक्टर साजिद खान को लेकर पहले दिन से ही खूब हंगामा हुआ। आपको बता दें कि साजिद खान पर मीटू के तहत कई एक्ट्रेसेस ने यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसके चलते कई सेलेब्स उन्हें शो से निकालने की मांग पर अड़ गए थे। उसके बाद अचानक ही शो के होस्ट सलमान खान को डेंगू हो गया है और उनकी जगह अब फिल्म मेकर करण जौहर शो को होस्ट कर रहे हैं। इसी बीच शो के तीसरे सप्ताह का एविक्शन हो चुका है। मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह बिग बॉस 16 में हिस्सा लेने वालीं कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। केवल तीन सप्ताह के अंदर ही बिग बॉस 16 में मान्या का सफर समाप्त हो गया। 21 वर्षीया मान्या सिंह इस फेमस रियलिटी शो से बाहर होने वाली दूसरी कंटेस्टेंट बनी हैं।

मान्या सिंह ने किया ये खुलासा

मान्या सिंह ने किया ये खुलासा

अपने एविक्शन के बाद इंडिया टूडे से बातचीत करते हुए मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह ने कई अहम चीजों का खुलासा किया। मान्या ने बताया कि वह अपने एविक्शन के लिए मानसिक रूप से तैयार थीं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वह वाइल्ड-कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस के घर में दोबारा से एंट्री करना चाहेंगी।

Recommended Video

    Bigg Boss 16: Manya Singh ने घर से बाहर आते ही Sumbul Touqeer के लिए कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    मान्या ने कहा- मैं मानसिक रूप से थी तैयार

    मान्या ने कहा- मैं मानसिक रूप से थी तैयार

    अपने इंटरव्यू में मान्या सिंह ने बिग बॉस 16 से अपने एविक्शन के बारे में बात की। मिस इंडिया रनर अप ने कहा- यह मेरी सोच के बाहर था लेकिन कहीं न कहीं मैं मानसिक रूप से इसके लिए तैयार थी। ऐसा इसलिए है क्योंकि दो कंटेस्टेंट जिन्हें मेरे साथ नॉमिनेट किया गया था, शालिन भनोट और सुंबुल तौकीर, टीवी के काफी जाने-माने चेहरे थे। दर्शकों के अनुसार, मेरे पास कम लोग थे जो मेरा समर्थन कर सकते थे।

    मेरे साथ ये होगा मुझे पता था

    मेरे साथ ये होगा मुझे पता था

    मान्या ने कहा- ग्लैमर इंडस्ट्री में बहुत ही कम लोग मुझे पहले से जानते थे। मेरे बिग बॉस के घर में आने के बाद ही लोगों को मेरे बारे में ज्यादा पता चला। हालांकि मेरी तुलना में उन दोनों के प्रशंसक काफी ज्यादा थे। उन्होंने आगे कहा- मेरी कोई पीआर टीम नहीं थी और मैं बिल्कुल अकेली थी। कहीं न कहीं मैं उम्मीद कर रही थी कि अगर वोटिंग के आधार पर एविक्शन हुआ, तो मैं बाहर हो जाऊंगी, चाहे मैं कैसे भी खेलूं।

    मैं दोबारा घर में एंट्री लेना चाहूंगी

    मैं दोबारा घर में एंट्री लेना चाहूंगी

    मान्या सिंह ने कहा- मैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस 16 में दोबारा एंट्री करने के लिए तैयार हूं। दरअसल मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं अभी शुरुआत ही कर रही हूं। मैं इस शो में केवल तीसरे हफ्ते तक ही पहुंची थी। यहां तक कि बिग बॉस ने भी माना कि मैं घर में अदृश्य नहीं हूं। मैं वहां बहुत ज्यादा थी।

    मैंने लोगों के सामने कई मुद्दे रखे

    मैंने लोगों के सामने कई मुद्दे रखे

    मान्या सिंह ने कहा- तीसरे वीक में मैं कहीं न कहीं आई थी और मैंने काफी मुद्दे लोगों के सामने रखे थे। उन्होंने आगे कहा- अगर मौका मिला तो मैं दोबारा बिग बॉस के घर पर जाना चाहूंगी और कुछ अधूरी चीजों को पूरा करना चाहूंगी। आपको बता दें कि इस सप्ताह भी बिग बॉस के घर में कई बड़े धमाके होने वाले हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+