BB16: अपने से 20 साल बड़े शालीन से नजदीकियां बढ़ा रहीं 'इमली', सुंबुल के पापा बोले, '...वो गेम खेलने गई'

BB16:अपने से 20 साल बड़े शालीन से नजदीकियां बढ़ा रहीं 'इमली', सुंबुल के पापा बोले, '...वो गेम खेलने गई'

Bigg Boss 16 Sumbul Touqeer Khan Shalin Bhanot: हर बार बिग बॉस में कोई-न-कोई लव एंगल देखने को मिल ही जाता है। बिग बॉस 16 को शुरू हुए फिलहाल कुछ ही दिन हुए हैं और इमली उर्फ सुंबुल तौकीर खान अपने से 20 साल बड़े शालीन भनोट के साथ नजदीकियों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। टीवी शो इमली में लीड रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान बिग बॉस की इन दिनों सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक हैं। बिग बॉस 16 में हिस्सा लेने के लिए इमली शो छोड़ने वाली सुंबुल तौकीर खान को नेटिजन्स बहुत पसंद करते हैं। लेकिन इतने बड़े एज गैप वाली लव स्टोरी देख, सोशल मीडिया पर कई लोग इसकी अलोचना भी कर रहे हैं। अब इस मामले पर सुंबुल तौकीर खान के पिता ने चुप्पी तोड़ी है।

'वो shaadi.com में नहीं जा रही, वो गेम खेलने गई है...'

'वो shaadi.com में नहीं जा रही, वो गेम खेलने गई है...'

शालीन के साथ सुंबुल की बढ़ती नजदीकियों पर एक्ट्रेस के पिता तौकीर खान ने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में कहा, ''मैं पहले से शालीन भनोट को नहीं जानता था। लेकिन अब धीरे-धीरे जानने लगा हूं।''

सुंबुल के पिता ने बताया कि, 'मैंने अपनी बेटी को बिग बॉस-16 में अंदर भेजने से पहले कहा था कि वह अपना परफेक्ट मैच खोजने या shaadi.com के लिए नहीं जा रही है। वह गेम खेलने जा रही है।''

'मेरी बेटी को कुछ भी करने की आजादी है...'

'मेरी बेटी को कुछ भी करने की आजादी है...'

पिता तौकीर खान ने अपनी बेटी सुंबुल को सपोर्ट करते हुए कहा, ''मेरी बेटी जो कुछ भी कर रही है और उसकी जो भी योजना है, उसे करने की पूरी आजादी है। अगर वह कोई गेम खेल रही है और गलती करती है तो वह इससे सीख लेगी। मेरी बेटी डिप्रेशन में नहीं हैं, वहां पर उसकी मदद के लिए कोई नहीं है, हम उसे वापस आने के लिए नहीं कह सकते हैं।''

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यह देखकर अच्छा लगता है कि लोग उनकी परवाह करते हैं।

पहले शालीन ने कहा था- वो बच्ची है...

पहले शालीन ने कहा था- वो बच्ची है...

बता दें कि बिग बॉस हाउस में सुंबुल तौकीर खान की शालीन के साथ बढ़ती नजदीकियों को सबसे पहले टीना दत्ता ने नोटिस किया था। उस वक्त टीना दत्ता ने शालीन से कहा भी था कि सुंबुल तौकीर खान उसकी ओर अट्रैक्ट हैं। उस वक्त शालीन ने कहा था, ''ये सब कहां से आ गया है...वो (सुंबुल) बच्ची है।'' हालांकि अब शो में सुंबुल का शालीन के प्रति अफेक्शन कई बार देखने को मिल रहा है।

सिर्फ 19 साल की हैं सुंबुल तौकीर खान

सिर्फ 19 साल की हैं सुंबुल तौकीर खान

बता दें कि सुंबुल तौकीर खान बिग बॉस-16 की सबसे छोटी कंटेस्टेंट हैं। सुंबुल तौकीर खान की उम्र फिलहाल सिर्फ 19 साल है। वहीं शालीन की उम्र 38 साल कुछ महीने है। दोनों के बीच में लगभग 20 साल के उम्र का फासला है। शालीन और सुंबुल के बंधन और उनकी मजबूत दोस्ती पर कई लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे दोनों के बीच कुछ पक रहा है और कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

कौन हैं बिग बॉस-16 के कंटेस्टेंट

कौन हैं बिग बॉस-16 के कंटेस्टेंट

टीना दत्ता, शालिन भनोट, गौतम सिंह विग, सुंबुल तौकीर, शिव ठाकरे, श्रीजिता डे, मान्या सिंह, सौंदर्या शर्मा, निमृत कौर अहलूवालिया, अब्दु रोजिक, प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता, एमसी स्टेन, अर्चना गौतम, गोरी नागोरी और साजिद खान इस बार बिग बॉस-16 के कंटेस्टेंट हैं। साजिद खान भी बिग बॉस-16 सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+